Dhamaal 4 के एक्टर जावेद जाफरी का 7000 Sqft में फैला शानदार लग्जरी घर इन दिनों चर्चा में है। मॉडर्न इंटीरियर, विशाल लिविंग एरिया और रॉयल डिजाइन से सजा ये आलीशान आशियाना किसी ड्रीम होम से कम नहीं। देखें घर की 5 खूबसूरत तस्वीरें और जानें इसकी खासियत।
Dhamaal 4 में अपनी दमदार मौजूदगी को लेकर चर्चा में बने जावेद जाफरी सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और डांस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनका करीब 7000 वर्गफुट में फैला आलीशान घर मॉडर्न आर्किटेक्चर, प्रीमियम इंटीरियर और खूबसूरत सजावट का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। देखते हैं जावेद जाफरी के इस ड्रीम हाउस की इनसाइड फोटोज...
25
जावेद जाफरी का स्टाइलिश होम
जावेद जाफरी का घर में विशाल लिविंग रूम, स्टाइलिश डाइनिंग एरिया, प्राकृतिक रोशनी से भरपूर स्पेस और खूबसूरत आउटडोर एरिया है। घर का हर कोना उनकी पर्सनैलिटी और शानदार टेस्ट की झलक दिखाता है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में इस लग्जरी होम की भव्यता साफ नजर आती है।
35
जावेद जाफरी के घर में है 3 हॉल
जावेद जाफरी के घर में 3 बड़े हॉल है, जो खूबसूरत और क्लासी है। हर हॉल में लाइट कलर का इस्तेमाल हुआ है। माइक्रो-कंक्रीट टेक्सचर्ड दीवारों को खास बनाता है। ये थीम पूरे घर में देखने को मिलती है। घर की दीवारों पर अलग-अलग पेटिंग्स भी लगी हुईं हैं।
45
जावेद जाफरी के घर का डाइनिंग एरिया
जावेद जाफरी के घर का डाइनिंग एरिया बेहद सिंपल है। इस रूम में खास सजावट नहीं की गई है। यहां एक खास डाइनिंग टेबल है, जिसे लकड़ी के पॉलिश किए लट्ठों और ओनिक्स टॉप से बनवाया गया है। ये टेबल रूम को एक अलग ही क्लासी लुक देती है।
55
जावेद जाफरी के घर में 2 बालकनी
जावेद जाफरी के घर में 2 बालकनी हैं। जहां एक से 320 डिग्री वाला व्यू दिखता है। उनके घर की बालकनी से ऋषि कपूर, संजय दत्त और इमरान हाशमी का भी घर दिखता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।