10वें दिन रॉकेट बनी अजय देवगन की 'धमाल 4', दूसरे वीकेंड तक कर डाली इतनी कमाई

Published : Jul 20, 2026, 07:00 AM IST
Dhamaal-4-Day-10-Collection

सार

अजय देवगन की 'धमाल 4' ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करते हुए 10वें दिन 125 करोड़ नेट क्लब के करीब पहुंच गई है। पढ़ें ‘धमाल 4’ की ताजा रिपोर्ट…

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' दूसरे वीकेंड में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आई। पहले शुक्रवार को गिरावट के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को शानदार उछाल दर्ज किया। 100 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने के बाद अब फिल्म ने 10वें दिन 125 करोड़ नेट का आंकड़ा भी छू लिया है। दिलचस्प बात यह है कि क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर बड़ा असर नहीं पड़ा और यह लगातार मजबूत प्रदर्शन करती रही।

10वें दिन कितना रहा 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 'धमाल 4' ने रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 12.75 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। इससे पहले दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई घटकर 5.50 करोड़ रुपये रह गई थी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद दूसरे वीकेंड तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

'द ओडिसी' की रिलीज के बाद भी नहीं टूटी 'धमाल 4' की रफ्तार

17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' रिलीज हुई, जिसके चलते कई प्रीमियम स्क्रीन नई फिल्म को मिल गईं। इसके बावजूद 'धमाल 4' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। कॉमेडी फ्रेंचाइजी का फैक्टर, फैमिली ऑडियंस का सपोर्ट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पक्ष में जाता दिख रहा है।10वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन लगभग 148.40 करोड़ रुपये हो चुका है। दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 169.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें से ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ग्रॉस 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

पहले सप्ताह में कैसा रहा धमाल 4 का प्रदर्शन?

फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म 96 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच गई थी। आठवें दिन इसने 100 करोड़ नेट क्लब में एंट्री की और दूसरे वीकेंड में तेजी से आगे निकल गई।

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Day 1 :  ₹14.00 करोड़
  • Day 2  : ₹22.50 करोड़
  • Day 3 : ₹28.50 करोड़
  • Day 4 : ₹8.75 करोड़
  • Day 5 : ₹9.50 करोड़
  • Day 6 :  ₹6.75 करोड़
  • Day 7 : ₹6.00 करोड़

Week 1 Total :  ₹96.00 करोड़

  • Day 8 : ₹5.50 करोड़
  • Day 9 : ₹10.25 करोड़
  • Day 10 : ₹12.75 करोड़ (शुरुआती)

कुल नेट कलेक्शन :  ₹124.50 करोड़

कितने शोज़ में चल रही है फिल्म?

दूसरे रविवार को 'धमाल 4' देशभर में करीब 8,741 शोज़ में प्रदर्शित हुई। पहले की तुलना में दर्शकों की संख्या बढ़ने का फायदा फिल्म की कमाई में भी साफ देखने को मिला। जिस तरह दूसरे वीकेंड में फिल्म ने वापसी की है, उससे ट्रेड को उम्मीद है कि यह जल्द ही 125 करोड़ नेट का आंकड़ा मजबूती से पार कर आगे 150 करोड़ नेट क्लब की ओर बढ़ सकती है। अब इसकी असली परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाले वीकडेज में होगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और अंजलि आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। खजाने की तलाश, गलतफहमियों और स्लैपस्टिक कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

लंदन में अर्जुन कपूर के साथ दिखीं साहिबा बाली, डेटिंग की खबरों पर दिया जवाब
‘रियल हाउसवाइव्स’ फेम जीना किओ को हुआ जीभ का कैंसर, बेटी ने मांगी मदद