'धमाल 4' का पहले सोमवार बुरा हाल, फिर भी हुई 100 करोड़ पार, जानिए कितनी रही कमाई?

Published : Jul 14, 2026, 07:00 AM IST
Dhamaal 4 Day 4 Box Office Report

सार

पहले सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट के बावजूद अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार बरकरार रखते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन वीकेंड बीतते ही यह धडाम से हिरी। पहले सोमवार को इस फिल्म ने भारी गिरावट दर्ज की। लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमिक केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 4 दिनों में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमा चुकी है।

Dhamaal 4 Box Office Day 4: पहले सोमवार को कितना रहा कलेक्शन?

शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद 'धमाल 4' ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भारत में 8.35 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। यह रविवार के 28.50 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 70.7% की गिरावट है। इसके बावजूद फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 73.35 करोड़ रुपये और भारत ग्रॉस 87.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज कमाई 14.50 करोड़ रुपये हो गई। भारत और विदेश की कमाई मिलाकर 'धमाल 4' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 102.35 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड

Dhamaal 4 Day Wise Collection: पहले चार दिनों में कैसी रही 'धमाल 4' की कमाई?

  • पहला दिन : 14 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन :  22.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन :   28.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन : 8.35 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन : 73.35 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : Top 5 सबसे महंगे इन्फ्लुएंसर्स, नं. 1 वाली की फ़ीस जान कर रह जाएंगे हैरान!

Dhamaal 4 Cast: फिल्म में कौन-कौन नजर आ रहे हैं?

करीब दो दशक पुरानी धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिंगर जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए
'राख' के बाद अब हॉरर-कॉमेडी में दिखेंगे रमनदीप यादव, शुरू की शूटिंग