60 की उम्र में फेसबुक पर मिला सच्चा प्यार, 75 दिन में कर डाली शादी, कौन है यह दिग्गज एक्ट्रेस?

Published : Jun 19, 2026, 01:34 PM IST
Suhasini Mulay Love Story

सार

60 की उम्र में फेसबुक पर मिला प्यार, 75 दिन में कर ली शादी! आखिर कौन हैं सुहासिनी मुले? क्यों नहीं किए बच्चे पैदा करने का फैसला? पति में ऐसी कौन-सी खूबी देखी कि बदल दी पूरी जिंदगी? मां ने दामाद से बार-बार ऐसा क्या पूछा कि आज भी लोग सुनकर हंस पड़ते हैं? जानिए इस अनोखी लव स्टोरी का पूरा सच।

जहां ज्यादातर लोग 60 की उम्र तक जिंदगी के बड़े फैसले पीछे छोड़ देते हैं, वहीं दिग्गज एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने इसी उम्र में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया। फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की दुनिया में लंबा करियर बनाने वाली सुहासिनी को अपना जीवनसाथी फेसबुक पर मिला। दिलचस्प बात यह है कि पहली मुलाकात के कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हाल ही में एक बातचीत में 'जोधा अकबर', 'धमाल', 'दे दे प्यार दे 2' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस ने अपनी शादी, बच्चों को लेकर लिए गए फैसले, मां की प्रतिक्रिया और अपने पति में खोजी गई सबसे खास खूबी को लेकर खुलकर बात की। उनकी कहानी आज की पीढ़ी के लिए भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

60 की उम्र में क्यों किया शादी का फैसला?

हाल ही में सुहाना सफ़र पर सुहासिनी मुले ने बताया कि उन्होंने जीवन में कई लोगों से मुलाकात की, लेकिन उन्हें कभी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो उनके साथ बराबरी से कदम मिलाकर चल सके। उन्होंने कहा कि उनके पति अतुल गुर्टू की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे समानता में विश्वास करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 

मैंने सोचा कि क्या 60 साल की उम्र में अपनी जिंदगी की दिशा बदलना चाहती हूं? फिर लगा कि सबसे बुरा क्या होगा? शादी होगी, अगर नहीं चली तो तुम अपने रास्ते, मैं अपने रास्ते। बिना किसी शिकायत और कड़वाहट के। इसलिए मैंने सोचा कि कोशिश करनी चाहिए।

सुहासिनी की मां का रिएक्शन सुनकर हंस पड़ेंगे आप

शादी का फैसला लेने के बाद सुहासिनी की मां की प्रतिक्रिया भी काफी दिलचस्प थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां अक्सर मजाक में कहती थीं, "तुम्हारी लगाम तो मैंने बहुत साल पहले छोड़ दी थी, क्योंकि तुम मेरे हाथ से निकल चुकी थीं। भगवान ही जाने कौन तुम्हें झेलेगा।" उन्होंने बताया कि उनकी मां बार-बार अतुल से एक ही सवाल पूछती थीं, "क्या तुम खुश हो? सब ठीक है ना?" यह किस्सा आज भी उन्हें मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है।

बच्चों को लेकर क्यों लिया अलग फैसला?

सुहासिनी मुले ने साफ कहा कि उन्होंने अपने करियर को हमेशा प्राथमिकता दी। डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के काम के चलते उन्हें महीने में लगभग 15 दिन यात्रा करनी पड़ती थी। एक्ट्रेस ने कहा, 

पति से अलग हुआ जा सकता है, लेकिन बच्चों से नहीं। बच्चे होने के बाद आपका फोकस करियर से हटकर उनकी परवरिश पर चला जाता है। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन मुझे लगा कि यह रास्ता मेरे लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर वह कभी शादी और बच्चे दोनों चाहतीं, तो उन्हें ऐसा साथी चाहिए था जो हर कदम पर उनके साथ बराबरी से खड़ा रहे।

फेसबुक पर हुई मुलाकात, यहीं से शुरू हुई लव स्टोरी

सुहासिनी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। एक दोस्त के कहने पर उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया था ताकि काम के नए अवसर मिल सकें। इसी दौरान उनकी नजर अतुल गुर्टू की प्रोफाइल पर पड़ी। विज्ञान में साझा रुचि होने की वजह से उन्होंने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फिर ईमेल का सिलसिला चला और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता गया।

पहली मुलाकात के बाद लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

ऑनलाइन बातचीत के बाद जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो उन्हें महसूस हुआ कि वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। यही वजह रही कि पहली मुलाकात के करीब 75 दिनों के भीतर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। आज उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और सही इंसान मिलने पर जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आने वाला है ‘3 Idiots’ का सीक्वल, क्या आमिर-माधवन और शरमन की दिखेगी जोड़ी?
Cocktail 2 Review: रोमांस का तड़का, इमोशंस का सैलाब और शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री