Dhurandhar 2 Advance Booking शुरू, रणवीर सिंह की फिल्म के टिकटों के कीमत में लगी आग!

Published : Mar 07, 2026, 04:49 PM IST

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। देशभर में इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को होंगे। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और मुंबई के थिएटर्स में टिकटों की कीमत काफी हाई जा रही है। जानिए ‘धुरंधर 2’ के टिकट प्राइस…

PREV
15
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, लेकिन पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखे जाएंगे।

25
मुंबई में 'धुरंधर : द रिवेंज' के टिकटों की कीमत कितनी?

'धुरंधर : रिवेंज' के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। BookMyShow पर मुंबई के थिएटर्स में टिकटों की कीमत 300 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक बताई जा रही है। कई सिनेमाघरों में सीटें तेजी से भरती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 के साथ आएगी ट्रेलर-टीजर की बाढ़, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक की फ़िल्में तैयार!

35
'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू से करेगी शानदार कमाई?

18 मार्च के लिए एडवांस बुकिंग के रुझान को देखते हुए साफ है कि 'धुरंधर 2' शानदार शुरुआत की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही डबल डिजिट कलेक्शन कर सकती है।

45
'धुरंधर 2' के ट्रेलर में छाया रणवीर सिंह का दमदार अवतार

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह का अंदाज ऑडियंस को काफी दमदार लग रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने बैकग्राउंड में 'आरी आरी' गाने का इस्तेमाल किया है, जो ट्रेलर को और भी शानदार बना रहा है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Trailer में दिखे रणवीर सिंह समेत ये 12 स्टार, जानिए कौन किस रोल में

55
रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया रिलीज

ट्रेलर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “मैंने कहा था कि यह निजी है... ट्रेलर रिलीज हुआ।" 'धुरंधर' रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए के आसपास के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories