
Dhurandhar The Revenge 10 Major Records: धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है। सिर्फ 4 दिनों में फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन सभी भाषाओं में 121 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह लगातार दूसरा दिन है, जब फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। शनिवार को 117 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने और ग्रोथ दिखाई। दर्शकों की तरफ से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का सीधा असर सिनेमाघरों में बढ़ती भीड़ के रूप में देखा जा रहा है।
ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 466 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
कुल कमाई: 466 करोड़
मुनाफा (ROI): 241 करोड़
ROI प्रतिशत: लगभग 107%
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।
1- बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
2- भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू
3- बॉलीवुड में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड
4- भारतीय सिनेमा में दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड (पुष्पा 2 के बाद)
5- सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म
6- सबसे तेज 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म
7- एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई (121 करोड़)
8- पहले शनिवार को सबसे ज्यादा टिकट बिक्री
9- बुक माय शो पर प्रति घंटे सबसे ज्यादा टिकट बिक्री (109.17K)
10- 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।