Dhurandhar 2 का जलवा: 1400 Cr क्लब में एंट्री, अब खतरे में इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड

Published : Mar 31, 2026, 09:19 PM IST
dhurandhar 2 box office collection

सार

धुरंधर 2 ने 10 दिनों में 1409 करोड़ की कमाई कर 1400 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और अब टॉप 3 भारतीय फिल्मों में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने 2025 में आई अपनी पहली फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ते हुए फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर अब 1400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है।

1400 करोड़ क्लब में एंट्री: 10वें दिन का ग्लोबल कलेक्शन

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कुल 1409.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की दूसरी और कुल मिलाकर चौथी भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 1400 करोड़ क्लब में जगह बनाई है।

भारत vs वर्ल्डवाइड: कहां से आई कितनी कमाई?

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 893 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं, जो करीब 1053.4 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर हैं। वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने 355.64 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है, जिसमें उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे बड़े मार्केट शामिल हैं। रणवीर सिंह की यह फिल्म ‘हॉपर्स’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों से टक्कर के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर रही है।

‘धुरंधर’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी पिछली फिल्म धुरंधर के 1354.84 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। अब यह बॉलीवुड इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और सिर्फ दंगल (2059.04 करोड़) से पीछे है।

भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’

भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। अब इसका मुकाबला पुष्पा 2 (1785.84 करोड़) से है। टॉप-3 में पहुंचने के लिए फिल्म को अभी करीब 376 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही यह आंकड़ा पार कर लेगी।

टॉप-10 भारतीय फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दंगल – 2059.04 करोड़

बाहुबली 2 – 1800 करोड़

पुष्पा 2 – 1785.84 करोड़

धुरंधर 2 – 1409.04 करोड़

धुरंधर – 1354.84 करोड़

RRR – 1275.51 करोड़

KGF Chapter 2 – 1230 करोड़

जवान – 1163.82 करोड़

पठान – 1069.85 करोड़

कल्कि 2898 AD – 1054.67 करोड़

धुरंधर 2 का डे-वाइज कलेक्शन

Day 0 - ₹51.60Cr (पेड प्रीव्यू)

Day 1 - ₹123.00Cr

Day 2 - ₹96.76Cr

Day 3 - ₹135.15Cr

Day 4 - ₹137.43Cr

Day 5 - ₹77.79Cr

Day 6 - ₹67.73Cr

Day 7 - ₹58.35Cr

Day 8 - ₹59.49Cr

Day 9 - ₹49.90Cr

Day 10 - ₹75.22Cr

Day 11 - ₹81.51Cr

Day 12 - ₹30.28Cr

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: ढीली पड़ी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, इतना कमाया
दीपिका कक्कड़ की ननद पर LPG सिलेंडर की मार, मुंबई में बंद कर रही हैं ये काम