Dhurandhar 2 Collection Day 14: तेज हुआ धुरंधर 2 का तूफान, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म

Published : Apr 01, 2026, 05:36 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज को 14 दिन हो गए हैं। इसकी कमाई का आंकड़ा आगे बढ़ रहा है। इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड भी जोरदार कमाई कर रही है। इसी बीच 14वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। बता दें कि 900 करोड़ कमा कर ये बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

PREV
16
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का धमाका

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म की रिलीज को 14 दिन हो गए हैं। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने इंडिया में नेट 911.79 करोड़ कमा लिए है और इस आंकड़े के साथ ये बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

26
धुरंधर 2 का 14वें दिन का कलेक्शन

धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 11.87 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये आंकड़ा बुधवार शाम 5.30 बजे तक का है। इसमें रात तक और इजाफा होने की गुंजाइश है। बता दें कि फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ का कारोबार किया था।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Behind Scene Pics: हमजा-रहमान डकैत-चौधरी असलम क्या करते थे सेट पर, देखें 5 PHOTOS

36
धुरंधर 2 ने रचा इतिहास

रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 ने रिलीज के 14वें दिन 900 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। इसी के साथ ये सबसे बड़ी और सबसे कमाऊ पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने अपने पहले पार्ट यानी धुरंधर के 895 करोड़ के लाइफटाइम टोटल को पीछे छोड़ दिया है।

46
900 करोड़ कमाने वाली तीसरी इंडियन फिल्म

बता दें कि धुरंधर 2 900 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर पुष्पा 2 (1267.97 करोड़) और दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 (1031 करोड़) है। कहा जा रहा है कि ये 14वें दिन बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लेगी।

56
धुरंधर 2 की आखिरी 5 दिन की कमाई

फिल्म धुरंधर 2 के आखिरी 5 दिन के कलेक्शन के आंकड़ों को देखें तो इसने 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ का कारोबार किया था। 12वें दिन से इसकी कमाई 25.30 करोड़ रही। 13वें दिन इसने 27.75 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, 14वें दिन 11.87 करोड़ कमाए।

66
धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई

धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1435.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 358 करोड़ हो गया है। फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 1091.42 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका नेट कलेक्शन 911.79 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें... संजय दत्त ने आखिरी 5 धांसू फिल्मों के लिए कितनी फीस ली? एक में कैमियो करने वसूले करोड़ों

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories