
Dhurandhar 2 Boxoffice Collection Day 15: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल कर रही है। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब ओवरसीज 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 ने रिलीज के 15 दिनों में विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 379 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। नॉर्थ अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में इसे Project Hell Mary और Hoppers जैसी इंटरनेशनल फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के करीब है। जवान ने इंटरनेशनल मार्केट में 406 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी धुरंधर 2 को अब टॉप-5 में जगह बनाने के लिए सिर्फ 27 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है।
संभावना है कि यह फिल्म शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाए। हालांकि, रिलीज के शुरुआती चरण में ही टॉप 3 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। फिर भी, फिल्म ने पहले दिन से उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे उम्मीद बनी हुई है कि यह आगे और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
दंगल – 1521 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार – 822.92 करोड़
बजरंगी भाईजान – 482.54 करोड़
पठान – 412 करोड़
जवान – 406 करोड़
धुरंधर 2 – 379 करोड़ (15 दिन)
अंधाधुन – 361 करोड़
पीके – 342.5 करोड़
धुरंधर – 299.35 करोड़
एनिमल – 257 करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।