
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त स्टारर इस मूवी ने रिलीज के सिर्फ 19 दिन में ही 1600 करोड़ क्लब में जगह बना ली। अब यह फिल्म अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 को धूल चटाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने विदेशी बाजार में 19 दिनों में 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इससे पहले शाहरुख खान की जवान और पठान ने भी शुरुआती दिनों में यह आंकड़ा पार किया था। 19वें दिन, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 13,736 शो में ₹10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,225.72 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹1,023.77 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 2 का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1625.72 करोड़ हो गया है। इसमें भारत (ग्रॉस): 1225 करोड़ रुपये और ओवरसीज 400 करोड़ रुपये शामिल है। यह फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और आगे भी कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
आमिर खान की 'दंगल' के बाद ‘धुरंधर 2’ 1600 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसके साथ ही यह अब दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।
टॉप 3 में पहुंचने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी 163.46 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। इसके बाद यह बाहुबली 2: द कन्क्लूजन से मुकाबला करेगी।
दंगल – 2059.04 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – 1800 करोड़
पुष्पा 2 – 1785.84 करोड़
धुरंधर 2 – 1622.38 करोड़ (18 दिन)
धुरंधर – 1354.84 करोड़
RRR – 1275.51 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 – 1230 करोड़
जवान – 1163.82 करोड़
पठान – 1069.85 करोड़
कल्कि 2898 AD – 1054.67 करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।