Dhurandhar 2 के खौफ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री, डरकर बदल दी इन 3 फिल्मों की रिलीज डेट

Published : Mar 30, 2026, 05:31 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का गदर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं, ये भी सिनेमाघरों में डटी है और अपना जलवा दिखा रही है। इस फिल्म का इतना ज्यादा खौफ है साउथ वालों ने अपनी कुछ मूवी की रिलीज डेट टाल दी।

PREV
15
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का रिलीज के साथ जलवा देखने को मिला। फिल्म हर दिन दनादन कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाने करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है। 

25
धुरंधर 2 से डरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री खौफ में है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ साउथ फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE पर साइलेंट हिट! Dhurandhar 2 के बीच इस फिल्म ने कमा डाले 115% प्रॉफिट

35
राम चरण की फिल्म पेड्डी

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि मूवी की रिलीज डेट को कई बार बदला गया और खबर आ रही है कि इसे  एक बार फिर चेंज कर दिया गया है। मूवी 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब पोस्टपोन हो गई है। फिलहाल नई रिलीज डेट रिवील नहीं हुई है। 

45
प्रदीप रंगनाथन की फ‍िल्म LIK

प्रदीप रंगनाथन की फिल्म Love Insurance Kompany यानी LIK की रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म जो 3 अप्रैल को रिलीज होनी थी, पोस्टपोन कर दी गई है। खबरों की मानें तो ये अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

55
अख‍िल अक्‍क‍िनेनी की फिल्म लेनिन

साउथ हीरो अख‍िल अक्‍क‍िनेनी की फिल्म लेनिन भी पोस्टपोन कर दी गई है। बताया जा रहा है कि श्रीलीला के साथ वाली ये फिल्म अब 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 ये 6 स्टार्स रियल में कैसे दिखते हैं, एक को स्क्रीन पर कोई नहीं पहचान पाया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories