Published : Apr 04, 2026, 06:14 PM ISTUpdated : Apr 05, 2026, 08:48 AM IST
Dhurandhar The Revenge Box office Collection की रफ़्तार कुछ धीमी पड़ गई है। वीक डेज के बाद तीसरे वीकेंड में भी फिल्म को ज़रूरी ग्रोथ नहीं मिल सकी। फिर भी यह फिल्म देशभर में 1000 करोड़ क्लब से इंच भर दूर रह गई। 18वें दिन फिल्म इस क्लब में शामिल हो जाएगी।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 17वें दिन यानी रिलीज के बाद तीसरे शनिवार को लगभग 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन देशभर में किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 985.02 करोड़ रुपए (सभी भाषाईवर्जनों को मिलाकर) हो गया है।
25
'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने 17वें दिन कितनी कमाई
रणवीर सिंह स्टारर स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने 17वें दिन लगभग 24.25 करोड़ रुपए की कमाई की। यहां फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन तकरीबन 923.79 करोड़ रुपए हो गया है। यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि 19 मार्च 2026 को यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की गई है।
'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरी 1000 करोड़ी फिल्म बनने की तैयारी में है। अभी इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' और प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' शामिल हैं। दोनों फिल्मों ने भारत में क्रमशः 1,234.10 करोड़ रुपए और 1,030.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि 18वें दिन यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच सकती है।
45
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। यहां इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,564 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसमें से 1,179.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने सिर्फ इंडिया में किया है। जबकि ओवरसीज मार्केट से इसकी कमाई ग्रॉस 385 करोड़ रुपए हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, लगभग 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म ने तीसरे शनिवार ओवरसीज मार्केट से किया है।
'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट की बात करें तो यह पहले ही ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए बताया जाता है। जबकि भारत में यह नेट लगभग 985.02 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म ने 760.02 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट दे चुकी है, जो लागत के मुकाबले 337 फीसदी से भी ज्यादा है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।