Published : Apr 11, 2026, 08:08 PM ISTUpdated : Apr 11, 2026, 11:29 PM IST
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और इतिहास रच दिया है। अब यह मूवी भारत में ही नहीं, बल्कि सिर्फ हिंदी सिनेमा में भी 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। जानिए Dhurandhar The Revenge Day 24 Collection...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर द रिवेंज' ने 24वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे शनिवार को भारत में लगभग 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 23वें दिन के मुकाबले 92 फीसदी से भी ज्यादा है। फिल्म ने 23वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे शुक्रवार को लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके साथ ही इस फिल्म का देशभर में कुल कलेक्शन 1,068.92 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
25
'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन ने 24 दिन में 1,003.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म के बाकी वर्जनों की अब तक की कुल कमाई इस प्रकार रही :-
'धुरंधर द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनी
'धुरंधर द रिवेंज' हिंदी सिनेमा के इतिहास में वह पहली फिल्म साबित हुई है, जिसने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ ही नहीं है, इसे पार भी किया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई थी। 840.20 करोड़ रुपए कमाकर 'धुरंधर' अभी तक सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म थी।
45
'धुरंधर द रिवेंज' के निशाने पर अब 'पुष्पा 2'
'धुरंधर द रिवेंज' भारत में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। यह प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर काफी आगे निकल गई है। अब इससे आगे सिर्फ अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' है। देखना यह है कि 'धुरंधर 2' 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।