Dhurandhar 2 की टैगलाइन ने उलझाया दिमाग, आखिर क्या है 'हौसला ईधन बदला' का मतलब?

Published : Mar 06, 2026, 03:01 PM IST
dhurandhar 2 ranveer singh film tralier

सार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का मार्केट में सबसे ज्यादा बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। इसी बीच मूवी के ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित कर दी गई, जिसे सुनने के बाद फैन्स और क्रेजी हो रहे हैं। अब ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ इसकी टैगलाइन पर चर्चा हो रही है। आइए, जानते हैं इसके बारे में डिटेल में…

रणवीर सिंह की 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। फिल्म ने रिलीज के साथ लोगों पर एक अजीब सा जादू कर दिया था। इसे लेकर ऐसी दीवानगी थी कि हर कोई बस इसी मूवी का नाम ले रहा था और इसे देखना चाहता था। अब इसका दूसरी पार्ट धुरधंर 2 आ रहा है। इसे लेकर भी मार्केट में जबरदस्त बज बना हुआ। वहीं, शुक्रवार को जैसे ही इसकी ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस की गई लोग खुशी से उछल पड़े। इसी बीच इसके ट्रेलर अनाउंसमेंट के साथ इसकी टैगलाइन को पढ़कर लोगों का दिमाग घुम गया है और वे इसका मतलब समझने में माथापच्ची कर रहे हैं।

धुरंधर 2 की टैगलाइन 'हौसला ईधर बदला' का मतलब?

धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। अब इसकी टैगलाइन को लेकर लोगों का घुमा रहा है। पढ़ने वाले बहुत ज्यादा कन्फ्यूज हो रहे हैं। दरअसल संजय दत्त ने अपने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करने के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- हौसला ईधर बदला, ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे आएगा। #DhurandharTheRevenge 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि ईधर का क्या मतलब है। वहीं, फिल्मी जानकारों की मानें तो हौसला ईधर बदला का मतलब हौसल ही बदले का ईधन है। बदला पूरा करने के लिए हौसले के साथ ईधन यानी एनर्जी की जरूरत होती है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका मतलब भी बता रहे हैं। एक ने लिखा- इसका मतलब हौसला ही सबसे बड़ा हथियार है। एक अन्य ने मतलब समझाते हुए लिखा- रिवेंज होगा भयंकर। इसके अलाव फैन्स संजय दत्त से कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। रंजू नाम के एक यूजर ने पूछा- संजू बाबा आपके कैरेक्टर को क्या मार देता है हमजा पार्ट 2 में, बडे़ साब कौन है? दाऊद इब्राहिम कौन है?

ये भी पढ़ें... 143 मिनट की टाइगर श्रॉफ की वो फिल्म, जिनसे फाड़ डाला था BO-इस साउथ मूवी की थी रीमेक

 

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

धुरंधर 2 एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर है। मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म इसी महीने की 19 तारीख को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा लीड रोल में है। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो इसमें अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंजीत के रोल में दिखाई देंगे। इसकी कहानी फिल्म पहले भाग की स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के आपराधिक और राजनीतिक तंत्र के अंदर घुसकर भारत के खिलाफ रची बड़ी साजिशों को नाकाम करने पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में यामी गौतम खास किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1349 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि दोनों फिल्मों का बजट 475 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... कौन है बॉलीवुड की ये हसीना, जिसकी मां रही लेडी सुपरस्टार, दादा-पापा-चाचा भी धुरंधर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत! अक्षय खन्ना के कमबैक पर लग गई आधिकारिक मुहर
Neena Gupta 66 की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट? VIRAL PHOTOS पर मच रहा बवाल!