धुरंधर 2 ने फोड़ डाला BOX OFFICE, पहले ही दिन Worldwide की छप्पड़ फाड़ कमाई

Published : Mar 20, 2026, 02:25 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई देख ट्रेड एनालिस्ट्स भी चौंक गए हैं। इसी बीच फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

PREV
17
धुरंधर 2 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। फिल्म ने इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड भी छप्पड़ फाड़ कमाई की है। फिल्म का पहले दिन का टोटल कलेक्शन वाकई चौंकाने वाला है।

27
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। इसी बीच फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन ग्लोबल लेवल पर डबल सेंचुरी मारी है। फिल्म ने 236 करोड़ का जोरदार बिजनेस किया है। 

ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, TOP 5 में Dhurandhar 2 इस No. पर

37
धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन कितना

फिल्म धुरंधर 2 का भारत में पहले दिन ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रहा है जबकि इसने विदेश में 64 करोड़ कमाए हैं। इस तरह फिल्म ने 236.63 करोड़ का धांसू बिजनेस किया है। फिल्म का इंडिया में पहले दिन का नेट कलेक्शन लगभग 102 करोड़ रहा है।

47
धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई को लेकर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 236.63 करोड़ कमाकर ये वर्ल्डवाइड देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है, जिसने वर्ल्डवाइड पहले दिन कमाई 257 करोड़ कमाए थे।

57
फिल्म धुरंधर 2 के बारे में

फिल्म धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर की 2025 में आई मूवी धुरंधर का सीक्वल है। ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। धुरंधर और धुरंधर 2 का बजट 475 करोड़ के करीब है।

67
क्या है फिल्म धुरंधर 2 की कहानी

फिल्म धुरंधर 2 एक सीक्रेट अंडर कवर इंडियन एजेंट की कहानी है जो 26/11 हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में घुसपैठ करता रहता है। इस अंडर कवर इंडियन एजेंट का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। उनके काम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

77
फिल्म धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

फिल्म धुरंधर 2 रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं, साथ ही कई अन्य स्टार्स भी है जो पिछली फिल्म से अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं। इसमें यामी गौतम का जबरदस्त कैमियो रोल भी है, जो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज है।

ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह का धमाल, देखें सक्सेस पार्टी की 6 PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories