Dhurandhar The Revenge Box Office Collection के मामले में दूसरे हफ्ते की दूसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनी है। एक फिल्म ऐसी है, जिसका रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई है। देखें दूसरे हफ्ते की 5 सबसे कमाऊ हिंदी मूवीज की लिस्ट...
दूसरे हफ्ते की कमाई : 143.25 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)
एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म ने दूसरे हफ्ते में देशभर में 264 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए रहा था। इसमें से 510.99 करोड़ रुपए प्रभास, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से कमाए थे।
25
4. छावा (2025)
दूसरे हफ्ते की कमाई : 180.25 करोड़ रुपए
यह बॉलीवुड की हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की इसमें अहम् भूमिका है। इस फिल्म ने लाइफटाइम 601.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया।
दूसरे हफ्ते की कमाई : 196.50 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)
यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन का लीड रोल है और उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में देशभर में 264.80 करोड़ रुपए कमाए थे। लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इसने देशभर में ₹1,234.10 करोड़ रुपए कमाए थे, जिसमें से अकेले हिंदी वर्जन ने 812.14 करोड़ रुपए कूटे थे।
45
2. धुरंधर द रिवेंज (2026)
दूसरे हफ्ते की कमाई : 242.75 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)
बॉलीवुड की इस पैन इंडिया फिल्म ने दूसरे हफ्ते में देशभर में 263.15 करोड़ रुपए कमाए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी इसमें दिखे हैं। इस फिल्म ने 15 दिन में भारत में 937.32 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसमें से 878.79 करोड़ रुपए का कलेक्शन सिर्फ हिंदी वर्जन ने किया है।
यह बॉलीवुड की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म है और 'धुरंधर द रिवेंज' का पहला पार्ट है। आदित्य धर निर्देशन इस फिल्म में लगभग सभी कलाकार वही हैं, जो 'धुरंधर द रिवेंज' में दिखे। बस अक्षय खन्ना इसमें मुख्य विलेन के तौर पर दिखे थे। इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 840.20 करोड़ रुपए की कमाई की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।