पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी में उड़ गई है। फिल्म का पांचवें दिन का जो कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, वो काफी चौंकाने वाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। इसके डायरेक्टर हरीश शंकर हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दिख रहा है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर नए रिकॉर्ड्स बना रही है। वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुई सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हालत खस्ता नजर आ रही है। फिल्म पाई-पाई कमाने को मोहताज हो रही है।
25
पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज हो 5 दिन हो गए हैं। फिल्म का पांचवें दिन कलेक्शन का जो आंकड़ा सामने आया हो बहुत ज्यादा चौंकाने वाला है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 5वें दिन फिल्म की कमाई में 73.9% गिरावट दर्ज की गई है। इसने सिर्फ 1.96 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने नेट 62.26 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के वर्ल्डवााइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 83.47 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म का कमाई को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएगी या नहीं। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 10.12 करोड़ है। वहीं, इसने इंडिया में ग्रॉस 73.35 करोड़ कमा लिए हैं।
45
उस्ताद भगत सिंह के शोज का संख्या कम
पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह की कमाई में गिरावट के साथ इसके शोज की संख्या दिन-ब-दिन कम हो रही है। पहले दिन 4607 शोज थे। दूसरे दिन 3447 शोज हुए। तीसरे दिन शोज की संख्या कम होकर 3340 पर आ गई। वहीं चौथे दिन 3200 और पांचवें दिन 2715 शोज ही हुए।
55
120 करोड़ बजट में बनी उस्ताद भगत सिंह
डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को 120 करोड़ के बजट में बनाया है। इसके प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर हैं। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।