Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?

Published : Feb 05, 2026, 09:47 PM IST
Dhurandhar 2 vs Toxic

सार

मार्च 2026 में यश की ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बीच बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। BookMyShow डेटा में फिलहाल टॉक्सिक बाजी मारती दिख रही है, लेकिन धुरंधर 2 भी तेजी से पब्लिक इंटरेस्ट बटोर रही है।

Ranveer Singh vs Yash: मार्च 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह आमने-सामने होंगे। यश अपनी पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक के साथ आ रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह अपनी मोस्टअवेटेड सीक्वल धुरंधर 2 से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं।

प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में कौन आगे?

बॉक्स ऑफिस रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला शुरू हो चुका है। प्री-बॉक्स ऑफिस डेटा को देखें तो फिलहाल इस रेस में एक फिल्म साफतौर पर बढ़त बनाए हुए है।

BookMyShow पर लिस्ट हुई धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज हाल ही में BookMyShow पर लिस्ट हुई है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर डायरेक्टर आदित्य धर ने इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लाइव डेटा के मुताबिक, फिल्म को अब तक 106K से ज्यादा यूजर्स का इंटरेस्ट मिल चुका है। ट्रेलर के बाद यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

KGF 2 के बाद यश की दमदार वापसी

दूसरी ओर, यश लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म KGF Chapter 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, इसलिए टॉक्सिक से उम्मीदें बेहद ज्यादा हैं। इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम नजर आएंगे।

2026 की सबसे मोस्टअवेटेड वाली फिल्मों में Toxic

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को 2026 की टॉप 5 मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों में गिना जा रहा है। BookMyShow पर अब तक 363K+ यूजर्स ने लाइक बटन दबाकर इस फिल्म में अपनी तगड़ी दिलचस्पी दिखाई है।

धुरंधर 2 बनाम टॉक्सिक: BookMyShow डेटा क्या कहता है?

5 फरवरी 2026 तक के डेटा के मुताबिक, टॉक्सिक इस समय BookMyShow इंटरेस्ट में आगे चल रही है। यश की फिल्म को धुरंधर 2 से करीब 242% ज्यादा लाइक्स मिले हैं। हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि धुरंधर: द रिवेंज हाल ही में लिस्ट हुई है और कुछ ही दिनों में 100K से ज्यादा इंटरेस्ट हासिल कर चुकी है।

बॉलीवुड बनाम साउथ: एक और दमदार मुकाबला

मार्च 2026 में होने वाला यह बॉक्स ऑफिस क्लैश भारतीय सिनेमा के लिए खास होने वाला है। कोई भी फिल्म अभी पीछे हटने के मूड में नहीं है। यह एक बार फिर बॉलीवुड बनाम साउथ की लड़ाई होगी, लेकिन इस बार दोनों फिल्मों का जबरदस्त फैन बेस एक-दूसरे के कलेक्शन को बराबर टक्कर देगा।

आखिर कौन मारेगा बाजी?

फिलहाल आंकड़ों में यश की टॉक्सिक आगे है, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी तेजी से पकड़ बना रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में तस्वीर बदलती है या नहीं और आखिरकार बॉक्स ऑफिस का असली विजेता कौन बनता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajpal Yadav का तिहाड़ जेल में सरेंडर, इस मामले में नहीं दी HC ने राहत
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर