Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन

Published : Feb 06, 2026, 07:30 AM IST

मार्च 2026 का बॉक्स ऑफिस रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक’ के क्लैश को लेकर चर्चा में था। इस क्लैश और ‘धुरंधर 2’ के जबरदस्त बज ने बाकी फिल्मों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इसके चलते कई फ़िल्में पोस्टपोन हो गई हैं।  

PREV
15
Dhurandhar 2 Vs Toxic Clash से बॉक्स ऑफिस पर हलचल

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2 : द रिवेंज’ और यश की कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का क्लैश 19 मार्च 2026 को हो रहा है। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त बज है और कोई भी मेकर्स इनके साथ क्लैश नहीं चाहता है। खासकर ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट की अपार सफलता की वजह से ज्यादा चर्चा में है और माना जा रहा है कि दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट करेगा। ऐसे में इसके आसपास आ रहीं कई फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया है। नज़र डालिए ऐसी ही चार फिल्मों पर…

25
सनी देओल की 'गबरू' रेस से बाहर

सनी देओल की फिल्म 'Gabru' पहले 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, रमज़ान के दौरान थिएटर फुटफॉल कम रहने की आशंका और 19 मार्च को 'धुरंधर 2' व 'टॉक्सिक' जैसे बड़े क्लैश को देखते हुए यह फैसला लिया गया। 'बॉर्डर 2' और 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल की मार्केट वैल्यू बढ़ी है, इसलिए निर्माता फिल्म को ऐसे समय लाना चाहते हैं जब उसे सोलो रन मिल सके।

35
'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज भी टली

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'पति पत्नी और वो 2' 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म हल्की-फुल्की एंटरटेनर है और इसे फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मार्च में बड़े एक्शन क्लैश के बीच इस तरह की फिल्म को स्क्रीन मिलना मुश्किल था। इसलिए मेकर्स ने बेहतर बॉक्स ऑफिस विंडो का इंतजार करने का फैसला किया है।

45
राम चरण की 'पेड्डी' अब अप्रैल में

स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'Peddi', जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं, पहले 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी जारी है, जिसके चलते रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। हाल ही में जारी पोस्टर में राम चरण का रफ और इंटेंस लुक देखने को मिला, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

55
अदिवी शेष की 'डकैत' भी पोस्टपोन

पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'Dacoit', जिसमें अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप नजर आएंगे, पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज तय थी। टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। बड़े क्लैश से बचने और बेहतर थिएटर स्पेस पाने के लिए यह कदम उठाया गया। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिले और इसकी कहानी को दर्शक भरपूर स्क्रीन पर देख सकें।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories