Dhurandhar 2 Ending: क्या यालिना और जस्किरत फिर मिलेंगे? Reddit पर छिड़ी बहस

Published : Mar 30, 2026, 07:06 AM IST
Dhurandhar 2 yalina jamali and jaskirat singh

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ का लास्ट सीन काफी इमोशनल था। इस सीन के बाद कई लोगों को लगा कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग हो सकती थी। रेडिट पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है, जहां यालिना और जस्किरत को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।

'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) रिलीज होने के बाद से इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म के इमोशनल एंडिंग ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है, खासकर रणवीर सिंह के किरदार जस्किरत सिंह रंगी और यालिना जमाली की कहानी को लेकर।

क्या हुआ जस्किरत और यालिना के साथ?

फिल्म में जस्किरत (Ranveer Singh) पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट बनकर हमजा अली मजारी की पहचान अपनाता है। इस दौरान वह यालिना जमाली से शादी करता है और दोनों की एक फैमिली भी बनती है। लेकिन जैसे ही यालिना को सच्चाई पता चलती है, उसका दिल टूट जाता है। वह जस्किरत से सवाल करती है कि उसने उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

फिल्म का इमोशनल क्लाइमैक्स

फिल्म के अंत में जस्किरत को अपने परिवार को छोड़कर नई पहचान के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। एक सीन में वह अपने माता-पिता की फोटो जलाता है, और बाद में पत्नी और बच्चे की तस्वीर भी, जो उसके बलिदान को दिखाता है।

Reddit पर फैंस की अलग-अलग राय

फिल्म के एंडिंग को लेकर Reddit पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कुछ फैंस का मानना है कि यालिना को जस्किरत के साथ किसी दूसरे देश में नई जिंदगी शुरू करनी चाहिए थी। वहीं कुछ का कहना है कि ऐसा करना प्रैक्टिकली मुमकिन नहीं था। एक यूजर ने लिखा, 'हम सब हैप्पी एंडिंग चाहते थे, लेकिन रियलिटी में ऐसा नहीं होता।'

क्या दोनों का भविष्य साथ हो सकता था?

कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि यालिना अपने बेटे के साथ किसी दूसरे देश जैसे कनाडा या जर्मनी में बस सकती थी। लेकिन कई यूजर्स ने इसे अवास्तविक बताया और कहा कि जस्किरत की नई पहचान के साथ पुरानी जिंदगी में लौटना आसान नहीं था।

और पढ़ें: धुरंधर 2 पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के रामगोपाल वर्मा, क्या उनका इशारा 'खान तिकड़ी' की तरफ

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और 10 दिनों में ही 1250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 के 10 दिन पूरे, रणवीर सिंह की फिल्म ने हर दिन कितना कमाया-कौन सा डे रहा धमाकेदार?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 ये 6 स्टार्स रियल में कैसे दिखते हैं, एक को स्क्रीन पर कोई नहीं पहचान पाया
धुरंधर 2 पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के रामगोपाल वर्मा, क्या उनका इशारा 'खान तिकड़ी' की तरफ