
स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने एक चर्चा में डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाय एक्शन फिल्म 'धुरंधर' की विचारधारा और उसके कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में हिंसा को एक खास विचारधारा के समर्थन में दिखाया गया है और मुसलमानों को अक्सर हिंसक या अपराधी रूप में पेश किया गया है। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सिनेमा की तकनीक और उसकी कहानी को अलग नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, कई फिल्में सच्ची घटनाओं के नाम पर चुनिंदा घटनाओं को दिखाती हैं, ताकि एक खास विचारधारा को मजबूत किया जा सके। इस चर्चा में भारतीय सिनेमा में दलित और मुस्लिम समुदाय की प्रस्तुति पर भी बातचीत हुई।
यूट्यूब चैनल 'कारवां-ए-मोहब्बत' पर राइटर हर्ष मंदर द्वारा होस्ट किए गए कन्वर्सेशन में फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं ‘धुरंधर’ का उदाहरण देना चाहती हूं, जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है। यह ऐसी फिल्म है जिसे ऐसे फिल्ममेकर ने बनाया है जो हिंदुत्व की विचारधारा से प्रभावित है।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म तकनीकी तौर पर अच्छी तरह बनाई गई है और निर्देशक आदित्य धर एक सक्षम फिल्ममेकर हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का इकलौता स्टार, जिसकी 2026 में आएंगी 7 फ़िल्में, एक पहले ही हो चुकी रिलीज
इरा भास्कर ने 'धुरंधर' में मुसलमानों के प्रेजेंटेशन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “फिल्म बेहद हिंसक है और इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा को मजबूत करती है, जिसमें मुसलमानों को बहुत हिंसक दिखाया जाता है। पाकिस्तान को भी बेहद हिंसक देश की तरह दिखाया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “फिल्म में आपको कोई सामान्य मुस्लिम किरदार नहीं दिखता। लगभग हर मुस्लिम किरदार को आतंकवादी या गैंगस्टर की तरह पेश किया गया है।”
इरा भास्कर के मुताबिक, फिल्मों की तकनीक और उनके संदेश को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “तकनीक और कंटेंट को अलग करके नहीं देखा जा सकता। कई फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती हैं, लेकिन वे सिर्फ चुनिंदा घटनाओं को दिखाती हैं ताकि एक खास विचारधारा को समर्थन मिल सके।” इस चर्चा में भारतीय सिनेमा में दलित और मुस्लिम समुदाय की प्रस्तुति और देश के सामाजिक-राजनीतिक माहौल में सिनेमा की भूमिका पर भी बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का एडवांस बुकिंग में बड़ा ब्लास्ट, रिलीज से पहले ही बनी 2026 की चौथी सबसे कमाऊ मूवी
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए कमाकर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर : द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यूज रखे गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।