रणवीर सिंह 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर असली धुरंधर साबित हुई है। 39 दिन में यह भारत में कमाई के मामले में देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। अब सिर्फ दो इंडियन मूवीज इससे आगे हैं। जानिए फिल्म के नए रिकॉर्ड के बारे में.…
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की X पोस्ट के मुताबिक़, स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' ने 39वें दिन यानी रिलीज के बाद छठे सोमवार को 2.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की 39 दिन की कुल कमाई 860.10 करोड़ रुपए हो गई है।
25
'धुरंधर' ने KGF Chaptr 2 को पीछे छोड़ा
भारत में कमाई के मामले में 'धुरंधर' ने यश स्टारर कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2022 में रिलीज हुई इस पीरियड एक्शन फिल्म ने भारत में 859.7 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं।
35
'धुरंधर' के सामने असली चुनौती ये दो इंडियन फ़िल्में
'धुरंधर' के सामने असली चुनौती अब दो इंडियन फ़िल्में प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' हैं। भारत में एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी एपिक एक्शन ड्रामा 'बाहुबली 2' (2017) ने 1030.42 करोड़ रुपए और सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2' (2024) ने 1234.1 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। इन दोनों फिल्मों के बराबर कमाई करना 'धुरंधर' के लिए मुश्किल होगा।
45
देश में 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फ़िल्में
पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु) : 1234.1 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु) : 1030.42 करोड़ रुपए
धुरंधर (हिंदी) : 860.10 करोड़ रुपए
RRR (तेलुगु) : 782.2 करोड़ रुपए
कल्कि 2898 AD (तेलुगु) : 646.31 करोड़ रुपए
55
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर' का कलेक्शन
39 दिन बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1299.56 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में कमाई के मामले में अभी यह चौथी सबसे कमाऊ फिल्म है। ये हैं वर्ल्डवाइड 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में.…
दंगल (हिंदी) : 1968.03 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु) : 1788.06 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु) : 1742. 1 करोड़ रुपए
धुरंधर (हिंदी) : 1299.56 करोड़ रुपए
RRR (तेलुगु) : 1230 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।