Dhurandhar Ranveer Singh के लिए करियर की सबसे सफल और टर्निंग पॉइंट फिल्म साबित हुई है। अब 'धुरंधर 2' ने 1500 करोड़ से ज्यादा कमाकर इतिहास रचा है। इस बीच रणवीर सिंह की अगली फिल्म की चर्चा तेज़ हो गई है। जानिए इसके बारे में सबकुछ...
‘धुरंधर 2’ के बाद रणवीर सिंह करेंगे ‘प्रलय’ से धमाका
रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया पर आधारित है, जहां ज़ॉम्बी का आतंक छाया हुआ है और इंसान अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।
26
कौन बना रहा 'प्रलय', कितना होगा बजट?
इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं, जिन्होंने Scam 1992: The Harshad Mehta Story को को-डायरेक्ट किया था। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी हंसल मेहता के बैनर True Story Films और रणवीर सिंह के बैनर Ma Kasam Films के पास है। रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए है।
फिल्म की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जो ज़ॉम्बी से तबाह हो चुकी है। इंसानियत टूट चुकी है और हर तरफ डर और अराजकता का माहौल है। यह कहानी सर्वाइवल, नैतिकता और इंसानी कमजोरी को नए अंदाज़ में पेश करेगी।
46
'प्रलय' की किताब‘Blindness’ से जुड़ी सच्चाई
हंसल मेहता ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह किसी भी तरह का अडैप्टेशन नहीं है। जय और विशाल कपूर ने ओरिजिनल कहानी लिखी है। ‘Blindness’ जैसी किताब को फिल्म में ढालना आसान नहीं है। मैंने 2008 की फिल्म देखी थी, वह खास नहीं थी। सारामागो या सलमान रुश्दी जैसे लेखक कागज पर ही बेहतर लगते हैं, उनकी किताबों का जादू सिनेमा में खो जाता है।”
अब तक फिल्म में सिर्फ कल्याणी प्रियदर्शन को सेकेंड लीड के तौर पर कन्फर्म किया गया है, जो डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी हैं। वह हाल ही में अपनी फिल्म ‘Lokah’ की सफलता के बाद चर्चा में हैं। बाकी कास्ट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
66
'प्रलय' की शूटिंग और रिलीज टाइमलाइन
‘प्रलय’ की शूटिंग मिड-2026 से शुरू होने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म के लिए इंटरनेशनल क्रू को भी शामिल किया गया है, जिससे इसके विजुअल्स और स्केल को ग्लोबल लेवल का बनाया जा सके। यह फिल्म 2027 में रिलीज की जा सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।