Dhurandhar बाप-बेटी का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान, पापा ने एक तो बिटिया ने दीं दो 900 करोड़ी फ़िल्में!

Published : Apr 09, 2026, 07:30 AM IST

बॉलीवुड में 900 और 1000 करोड़ी फ़िल्में देना कोई बड़ी बात नहीं रही। लेकिन अगर हम कहें कि एक बाप-बेटी की जोड़ी में से दोनों ने 900 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दी हैं तो संभवतः आपको हैरत होगी। चलिए हम आपको इस जोड़ी के बारे में बताते हैं...

PREV
15
बॉलीवुड के 'धुरंधर' बाप-बेटी

हम यहां बात कर रहे हैं 'धुरंधर' की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर दो 1000 करोड़ी फ़िल्में दे चुकी हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उनके पिता राज अर्जुन भी एक 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई वाली फिल्म दे चुके हैं।

25
सारा अर्जुन की दो 1000 करोड़ी फ़िल्में

सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म ने भारत में 840.20 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 1,307.35 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके बाद इसी फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' आई जो महज 20 दिन में भारत में 1,033.37 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,641.21 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

यह भी पढ़ें : Friday Releases : ‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच इस शुक्रवार आ रहीं ये 15 मूवी, देखें पूरी लिस्ट

35
सारा अर्जुन के पिता भी हैं बॉलीवुड स्टार

सारा अर्जुन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। राज अर्जुन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, तमिल, मलयालम और तेलुगु सिनेमा के एक्टर भी हैं। भोपाल, मध्य प्रदेश के रहने वाले राज अर्जुन ने 2004 में अनुराग कश्यप निर्देशित 'ब्लैक फ्राइडे' से फिल्मों में कदम रखा था।

45
राज अर्जुन की वो फिल्म, जो 900 करोड़ पार हुई

राज अर्जुन 2017 में रिलीज हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' में लीड एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता का रोल निभाया था। वे इस फिल्म के मुख्य विलेन भी थे। अद्वैत चंदन के निर्देशित में बनी इस फिल्म ने भारत में भले ही 63. 4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 912.75 करोड़ रुपए हुआ था।

यह भी पढ़ें : Deepika Padukone Upcoming Movie: दीपिका पादुकोण को मिली नई फिल्म! अक्षय कुमार संग करेंगी धमाका!

55
शाहरुख़ खान-अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ दिखे राज अर्जुन

राज अर्जुन ने अपने करियर में बॉलीवुड और साउथ के कई पॉपुलर और बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार के साथ वे 'राउडी राठौर' में दिखाई दिए। आमिर खान के साथ 'सीक्रेट सुपरस्टार', शाहरुख़ खान के साथ 'रईस', अजय देवगन के साथ 'सत्याग्रह' और विजय देवरकोंडा के साथ 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में भी राज अर्जुन को देखा जा चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories