रणवीर सिंह की 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन के लिए पहले 24 घंटे में यह 8 CR से ज्यादा (बिना ब्लॉक सीट) कमा चुकी है। क्या यह फिल्म सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली 5 हिंदी मूवीज का रिकॉर्ड पाएगी? देखें टॉप 5 की लिस्ट...
KGF: Chapter 2: हिंदी एडवांस बुकिंग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
यह स्टारर कन्नड़ फिल्म KGF: Chapter 2 का हिंदी वर्जन एडवांस बुकिंग के मामले में अभी नंबर 1 पर है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए करीब 40.65 करोड़ रुपए की एडवांस टिकट बिक्री की थी। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त था कि रिलीज से पहले ही सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लगने लगे थे। फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल कमाई 434.70 करोड़ रुपए रही थी।
25
Baahubali 2 : कई साल तक अपने पास रखा रिकॉर्ड
तेलुगु सिनेमा की पेड इंडिया फिल्म Baahubali 2: The Conclusion ने हिंदी वर्जन में 37.53 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की थी। एस.एस. राजामौली निर्देशित और प्रभास स्टारर यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और 5 साल तक सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपए कमाए थे।
अल्लू अर्जुन स्टारर Pushpa 2: The Rule ने भी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म के हिंदी वर्जन ने एडवांस बुकिंग से 37.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2024 में आई इस फिल्म का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि अकेले हिंदी बेल्ट में इसने 830 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर यहां सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाद में 'धुरंधर' ने 895.42 करोड़ रुपए कमाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
45
Jawan: शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
एटली कुमार के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फिल्म Jawan ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 37.24 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया था। शाहरुख़ खान स्टारर यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जो 643.87 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अभी तीसरी सबसे हिंदी कमाऊ फिल्म है।
Animal : रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान
2023 में रिलीज हुई Animal ने ओपनिंग डे के लिए 29.25 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की थी। रणबीर कपूर स्टारर इस हिंदी फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म ने भारत में 556.36 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।