Dhurandhar : The Revenge Paid Previews में बड़ा ट्विस्ट! इस मामले में लगेगा ऑडियंस को झटका

Published : Mar 15, 2026, 03:25 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग ज़ोरों पर है। खासकर इसके पेड प्रीव्यू को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हालांकि 18 मार्च को होने वाले इन प्रीव्यूज में ऐसा ट्विस्ट आया है, जो कई दर्शकों निराश कर सकता है। पढ़ें पूरी अपडेट...

PREV
16
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू से पहले तेज हुई टिकट बुकिंग

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग 7 मार्च को शुरू हो गई थी। फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम 5 बजे से सिनेमाघरों में रखे गए हैं। वहीं 14 मार्च से दर्शकों को चार दिन के एक्सटेंडेड वीकेंड के लिए टिकट बुक करने का मौका मिल गया है। शुरुआती रिएक्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।

26
कितनी हुई 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़. 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यूज से लगभग 28 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी इसके पेड प्रीव्यूज में 3 दिन का समय है। इसकी अद्वास बुकिंग 35 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar पर भड़के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी? कह डाली ऐसी बात कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

36
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज में इस बात से निराश होंगे दर्शक

'धुरंधर : द रिवेंज' को आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो दर्शकों को यह फॉर्मेट 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज में देखने को नहीं मिलेगा। इस रोज़ उन्हे यह फिल्म नॉन आईमैक्स में ही देखकर संतोष करना पड़ेगा। 'धुरंधर : द रिवेंज' का आईमैक्स वर्जन 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

46
'धुरंधर 2' का ‘टॉक्सिक’ से बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश टला

पहले यश स्टारर Toxic और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर : द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस क्लैश 19 मार्च को होने वाला था। हालांकि, कुछ दिन पहले 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अब यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी। रिपोर्ट में इंडस्ट्री इनसाइडर्स के हवाले से लिखा है, "अगर दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होतीं और ‘टॉक्सिक’ समय पर आईमैक्स कन्वर्जन कर लेती, तो उसे भी आईमैक्स रिलीज मिलती। लेकिन अब जब ‘टॉक्सिक’ आगे बढ़ गई है, तो धुरंधर के सीक्वल को आईमैक्स में रिलीज करना मेकर्स का समझदारी वाला फैसला है।"

यह भी पढ़ें : Top 5 फ़िल्में जिनकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा, क्या 'धुरंधर 2' तोड़ पाएगी इनका रिकॉर्ड?

56
तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होगा 'धुरंधर 2' का क्लैश

19 मार्च को 'धुरंधर : द रिवेंज' के साथ पवन कल्याण स्टारर तेलुगु एक्शन ड्रामा 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हो रही है। भले ही हिंदी बेल्ट में यह बड़ी टक्कर ना हो, लेकिन तेलुगु बेल्ट में 'उस्ताद भगत सिंह' 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ सकती है।

66
'धुरंधर : द रिवेंज' की स्टारकास्ट और मेकर्स

'धुरंधर : द रिवेंज में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। ज्योति देशपांडे और आदित्य धर-लोकेश धर ने फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories