Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ

Published : Mar 30, 2026, 07:30 AM IST

Dhurandhar The Revenge Worldwide Box office पर तकरीबन 1300 करोड़ रुपए कमा चुकी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के हर किरदार को लोग ख़ूब पसंद कर रहे हैं। इनमें यालिना जमाली का रोल करने वाली सारा अर्जुन भी हैं। 'धुरंधर' से आईं पहले सारा अर्जुन की फ़िल्में…

PREV
16
एक थी डायन
  • रिलीज डेट : 18 अप्रैल 2013
  • OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो

यह सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन कन्नन अय्यर ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी, हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोचलिन जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। सारा अर्जुन ने इस फिल्म में बोबो (इमरान हाशमी) की बहन का रोल निभाया था। उस वक्त सिर्फ 8 साल की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

26
जय हो
  • रिलीज डेट : 24 जनवरी 2024
  • OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही इस फिल्म का निर्देशन सोहेल खान ने किया है। फिल्म में सलमान खान और डेज़ी शाह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने सारा अर्जुन ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था, जिसका एक हाथ लकड़ी का होता है और वह मुख्यमंत्री अशोक प्रधान (मोहनीश बहल) की जान बचाती है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 11: 'धुरंधर 2' भारत में 800 करोड़ पार, खतरे में पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!

36
जज्बा
  • रिलीज डेट : 9 अक्टूबर 2015
  • OTT पर कहां देखें : जी5

यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय और दिवंगत इरफ़ान खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म में सारा अर्जुन ने एडवोकेट अनुराधा वर्मा (ऐश्वर्या राय) की बेटी सनाया की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

46
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
  • रिलीज डेट : 1 फ़रवरी 2019
  • OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

यह कमिंग ऑफ़ ऐज रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी डायरेक्टर शेली चोपड़ा धर हैं। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में सारा अर्जुन ने सोनम कपूर के टीनएज का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने 10 दिन में बदला इतिहास, तोड़ डाला 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

56
पोन्नियिन सेल्वन (पार्ट 1 और पार्ट 2)
  • रिलीज डेट : 30 सितम्बर 2022 और 28 अप्रैल 2023
  • OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो

दो पार्ट में बनी यह फिल्म तमिल सिनेमा की पैन इंडिया एपिक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर मणि रत्नम हैं। फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय, रवि मोहन और कार्थी जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में सारा अर्जुन ने नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के बचपन का रोल निभाया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से बेहतर प्रदर्शन किया था।

66
सारा अर्जुन बॉलीवुड और साउथ की इन 13 फिल्मों में भी दिखीं
  1. 404 (हिंदी, 2011)
  2. Deiva Thirumagal (तमिल, 2011)
  3. Chithirayil Nilachoru (तमिल, 2013)
  4. Saivam (तमिल, 2014)
  5. Dagudumootha Dandakor (तेलुगु, 2015)
  6. Ann Maria Kalippilaanu (मलयालम, 2016)
  7. द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस (हिंदी, 2017)
  8. Vizhithiru (तमिल, 2017)
  9. सांड की आंख (हिंदी, 2019)
  10. Sillu Karupatti (तमिल, 2019)
  11. अजीब दास्तांस (हिंदी, 2021)
  12. तुलसीदास जूनियर (हिंदी, 2022)
  13. कोटेशन गैंग पार्ट 1 (तमिल, 2025)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories