Don 3 Controversy में नया ट्विस्ट: रणवीर सिंह देंगे 40 करोड़? या फरहान अख्तर जाएंगे कोर्ट

Published : Feb 24, 2026, 10:11 AM IST
Farhan Akhtar Ranveer Singh legal dispute update

सार

Don 3 Ranveer Singh exit controversy: फिल्म डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और Excel Entertainment के बीच 40 करोड़ रुपए के मुआवजे का विवाद गरमा गया है। मामला Producers Guild of India तक पहुंचा। अब दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म Don 3 Controversy में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद मामला अब 40 करोड़ रुपए के मुआवजे तक पहुंच गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के बीच क्रिएटिव मतभेदों की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक मामला ले जाया गया, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। अब दोनों पक्ष कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह से 40 करोड़ की भरपाई की मांग

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी Excel Entertainment ने रणवीर से 40 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग की है। दावा है कि एक्टर ने अचानक फिल्म छोड़ दी, जिससे प्रोजेक्ट को फाइनेंशियल झटका लगा है। वहीं रणवीर की ओर से कहा गया कि क्रिएटिव डायरेक्शन को लेकर मतभेद थे और उन्हें बदलने की कोशिश की जा रही थी।

Producers Guild ने दी दोनों पक्षों को कानूनी रास्ते की सलाह

मामला बढ़ने पर 'डॉन 3' का विवाद Producers Guild of India के सामने रखा गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि गिल्ड ने दोनों पक्षों को कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी, क्योंकि कोई समझौता नहीं हो पाया। इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों ने भी अनौपचारिक बैठक कर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन विवाद फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा।

रणवीर सिंह का दावा- ऋतिक रोशन से किया जा रहा था रिप्लेस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कथिततौर पर रणवीर ने आरोप लगाया कि 'डॉन 3' के मेकर्स उन्हें हटाकर ऋतिक रोशन को कास्ट करने पर विचार कर रहे थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर द्वारा रणवीर सिंह को अनफॉलो करने की खबर ने भी विवाद को और हवा दे दी। गौरतलब है कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह पहले 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह हीरो थे, जबकि फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस भी किया था और अहम् किरदार भी इसमें निभाया था। बाद में रणवीर फरहान के प्रोडक्शन हाउस की एक अन्य फिल्म 'गली बॉय' में भी बतौर लीड हीरो काम कर चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुराल में कौन-कौन, क्या करते हैं सास-ससुर और देवर?
Vijay Deverakonda Vs Rashmika Mandanna: कौन कितना पढ़ा-लिखा? एक के पास हैं 3 डिग्री