
अजय देवगन की दृश्यम 3 ने सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेश में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन दुनियाभर में 93 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने 86 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और पैक्ड हाउसेस की वजह से फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
दृश्यम 3 अजय देवगन की अब तक की सबसे रोलआउट विदेशी रिलीज साबित हुई है। फिल्म 1300 से ज्यादा जगहों, 1600 से अधिक स्क्रीन्स और 3000 से ऊपर शोज में रिलीज हुई। कई ऐसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म पहुंची है जहां आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में इतने बड़े पैमाने पर नहीं आतीं। ये डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रेटजी फिल्म की महत्वाकांक्षा को साफ दिखाती है।
और पढ़ें - 'नाक से रोज आया खून...' , हिना खान की हालत बिगड़ी, लद्दाख में शरीर ने छोड़ा साथ!
सिर्फ दो दिनों में दृश्यम 3 ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 18 लाख डॉलर की कमाई की और कई प्रमुख देशों में टॉप 10 में जगह बनाई। यूएई में नंबर वन, न्यूजीलैंड में तीसरे, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में चौथे, यूके में सातवें और अमेरिका में दसवें नंबर पर ओपनिंग हुई। ये अजय देवगन की किसी भी फिल्म की सबसे मजबूत विदेशी ओपनिंग है, जिसने पिछले रिकॉर्ड 14.5 लाख डॉलर को पीछे छोड़ दिया।
दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। यूएई में फिर नंबर वन, कनाडा में तीसरे, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में चौथे, यूके और नॉर्थ अमेरिका में आठवें और अमेरिका में दसवें स्थान पर बनी रही। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म पहले ही 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और एएनजेड में अजय देवगन के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए गए।
और पढ़ें - रामायण एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अवैध विदेशी लेन-देन में फंसीं? IT रेड पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म ने रूसस में भी रिलीज होकर अपना दायरा बढ़ाया। 115 जगहों पर ओपनिंग हुई और 15 हजार डॉलर की कमाई दर्ज की गई। दृश्यम 3 की ये ग्लोबल कामयाबी फ्रेंचाइजी के आखिरी अध्याय को और खास बना रही है। दुनियाभर के दर्शक थिएटर्स में पहुंच रहे हैं और फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता की कहानी लिख रही है। अजय देवगन की ये फिल्म बॉलीवुड के लिए विदेश में नई मिसाल कायम कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।