Drishyam 3 Collection Day 10: 10वें दिन कितनी रही 'दृश्यम 3' की कमाई, 'हनुमान अंश' को पछाड़ा

Published : Oct 11, 2026, 10:29 PM IST
Drishyam 3 Box office collection day 10

सार

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर में ₹450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 10वें दिन भी फिल्म की कमाई में शानदार बढ़त देखने को मिली।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी। दूसरे रविवार को भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ ने ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

Drishyam 3 Collection Day 10: 10वें दिन कितने कमाए

रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार (11 अक्टूबर) को रात 10 बजे तक फिल्म ने 14,203 शोज से ₹20.80 Cr की कमाई कर ली थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹368.34 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹307.30 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है। इससे पहले 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने 14,903 शोज के जरिये ₹26.50Cr की नेट कमाई की थी।

Drishyam 3 Worldwide Collection: 450 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने नौवें दिन तक भारत और विदेशों में मिलाकर 447.62 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, इसमें रविवार का कलेक्शन भी जोड़ दिया जाए तो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 450 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Drishyam 3 vs Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

‘दृश्यम 3’ ने दुनिया भर में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 431.72 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह दोनों फिल्मों की कमाई में करीब 16 करोड़ रुपये का अंतर हो गया है। अब फिल्म के सामने 2026 की बॉलीवुड फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने की चुनौती है। इस स्थान पर फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 485.3 करोड़ रुपये है।

2026 की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में

दुनिया भर में कमाई के आधार पर 2026 की बॉलीवुड फिल्मों की सूची में ‘दृश्यम 3’ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, टॉप 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है।

1- धुरंधर 2 - ₹1,850.85 करोड़

2- बॉर्डर 2 - ₹485.3 करोड़

3- दृश्यम 3 - ₹450.62 करोड़ (अभी कमाई जारी)

4- हनुमान अंश - ₹431.72 करोड़ (अभी कमाई जारी)

5- मिर्जापुर द मूवी - ₹336.51 करोड़ (अभी कमाई जारी)

6- भूत बंगला - ₹292.64 करोड़

7- धमाल 4 - ₹236.42 करोड़

8- आवारापन 2 - ₹217.64 करोड़

9- वेलकम टू जंगल - ₹196.1 करोड़

10- कॉकटेल 2 - ₹166.29 करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

84 साल के अमिताभ बच्चन के 84 शानदार डायलॉग, जिन पर आज भी बजती हैं तालियां
‘एक-डेढ़ साल में शादी कर लूंगा...’, Mr. फैजू ने कही थी ये बात, जब जन्नत जुबैर से हुआ था ब्रेकअप