Drishyam 3: 5वें दिन कितने शोज में चल रही अजय देवगन की दृश्यम 3? जानें टॉप-10 शहर

Published : Oct 06, 2026, 09:27 PM IST
Drishyam 3

सार

अजय देवगन की दृश्यम 3 टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है। पांचवे दिन भी बड़ी संख्या में लोग इस क्राइम-थ्रिलर मूवी को देखने पहुंचे। जानें 5वें दिन देशभर में शोज की संख्या और कमाई।

Drishyam 3 Occupancy Day 5: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि इसने अजय देवगन की फिल्मों की फ्रेंचाइजी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव किया है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कुल इंडिया नेट कमाई ₹514.5 करोड़ को पार कर गई है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई मूवी ने 5वें दिन यानी 6 अक्टूबर को भी शानदार कमाई जारी रखी है।

5वें दिन दृश्यम 3 के देशभर में कितने शो?

दृश्यम 3 के पांचवे दिन यानी 6 अक्टूबर को देशभर में कुल 14,070 शो चल रहे हैं। सबसे ज्यादा शो की बात करें तो इसमें दिल्ली एनसीआर टॉप पर हैं, जहां मूवी 1,627 शो में रन हो रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर 1,303 शोज के साथ मुंबई और तीसरे स्थान पर 844 शो के साथ अहमदाबाद का नाम है।

क्रमांकशहरशो की संख्या
1-दिल्ली NCR1627
2-मुंबई1303
3-अहमदाबाद844
4-पुणे655
5-सूरत464
6-कोलकाता377
7-बेंगलुरू322
8-हैदराबाद306
9-लखनऊ272
10-जयपुर217

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन कितनी रही कमाई

पांचवें दिन रात 9 बजे तक 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने ₹14.60 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹254.23 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹212.10 करोड़ हो गया है। हालांकि, भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी आना अभी बाकी है। ‘दृश्यम 3’ की शानदार कमाई अभी जारी है। फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन आगे और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी देखें : Drishyam बनी अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी, किस-किसको दी पटखनी

Drishyam 3: बजट, स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह कहानी को ‘दृश्यम 2’ के आगे लेकर जाती है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर और तब्बू मीरा देशमुख के किरदार में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में इशिता दत्ता भी अहम भूमिका में हैं।

कितने बजट में बनी है फिल्म?

‘दृश्यम 3’ के बजट को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग आंकड़े सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब ₹110 से 130 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

कौन कर रहा है प्रोडक्शन?

फिल्म का प्रोडक्शन Panorama Studios से जुड़ा है, जबकि अजय देवगन भी फिल्म के निर्माण से जुड़े प्रमुख नामों में हैं। फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह तीसरे पार्ट में भी कहानी, सस्पेंस और विजय सलगांवकर के परिवार के इर्द-गिर्द घटनाक्रम को प्रमुखता दी गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam बनी अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी, किस-किसको दी पटखनी
SRK-करीना कपूर की 'किंग' में दिखेगी जोड़ी, 15 साल बाद शूट करेंगे 'डैडी कूल'