Drishyam 3 Collection Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का तूफ़ान! पहले दिन ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

Published : Oct 02, 2026, 06:58 PM ISTUpdated : Oct 03, 2026, 10:40 AM IST
Drishyam The Conclusion Day 1 Box Office Collection

सार

Drishyam The Conclusion Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार असर दिखाया है। एडवांस बुकिंग से शुरू हुआ बज अब ओपनिंग डे की रफ्तार में बदल गया है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया है। फिल्म को लेकर पहले से बना जबरदस्त क्रेज एडवांस बुकिंग में दिखाई दिया था और अब शुरुआती थिएटर रिपोर्ट्स ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। सुबह के शो से शुरू हुई रफ्तार दोपहर तक तेज होती चली गई। कुछ छोटे शहरों के सेंटरों में भी दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। इसी बीच फिल्म की टिकट बिक्री ने एक पुराने बड़े रिकॉर्ड को भी चुनौती देना शुरू कर दिया। अब विजय सलगांवकर की इस आखिरी कहानी का ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।

‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की?

शुरुआती बॉक्स ऑफिस अपडेट के मुताबिक पहले दिन ‘दृश्यम 3’ ने भारत में ₹66.75 करोड़ नेट की नेट कमाई की। सुबह के शोज में देशभर में करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो शाम के शोज तक 75.31% तक पहुंच गई। कुछ टियर-2 और टियर-3 सेंटरों में इससे भी बेहतर रिस्पॉन्स मिला। यानी फिल्म की शुरुआत सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रही और कई इलाकों से मजबूत वॉक-इन दर्शक भी जुटे।

‘दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन विदेशों से लगभग 15 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपए हुआ। यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 95.10 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन मचाया तहलका, जानिए कितने करोड़ कूट डाले

कैसी रही ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की ऑक्यूपेंसी?

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने पहले दिन ओवरऑल 67.08 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सबसे ज्यादा दर्शक रात के शोज में यह फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म की सुबह से रात तक के शोज की ऑक्यूपेंसी पर डालिए नज़र:-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज 46.38%
दोपहर के शोज 70.15%
शाम के शोज75.31%
रात के शोज76.46%
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी67.08%

एडवांस बुकिंग ने पहले ही क्यों बढ़ा दी थी उम्मीद?

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी और रिलीज से पहले तक इसका घरेलू प्री-सेल्स आंकड़ा ₹50 करोड़ से ऊपर चला गया। फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 13 लाख टिकट बेच दिए थे। शुरुआती बुकिंग को देखकर ट्रेड के अनुमान लगातार ऊपर जाते गए और अब थिएटर रिस्पॉन्स ने उन उम्मीदों को और हवा दी है।

यह भी पढ़ें : Drishyam The Conclusion Movie Review: 'दृश्यम 3' पैसा वसूल या कहानी फिजूल? पढ़ें पूरा रिव्यू

‘दृश्यम 3’ ने ‘पठान’ की टिकट बिक्री को भी पीछे छोड़ा

BookMyShow पर शुक्रवार दोपहर फिल्म की टिकट बिक्री एक घंटे में करीब 70 हजार तक पहुंची। तुलना में 2023 की ‘पठान’ की पीक रफ्तार करीब 68 हजार टिकट प्रति घंटे रिपोर्ट की गई थी। यानी टिकट बिकने की गति के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने एक बड़ा बेंचमार्क पार किया।

फिल्म की स्टार कास्ट में इस बार क्या बदला है?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में लौटे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। नए कलाकारों में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
Top 10 Heroes: अल्लू अर्जुन का जलवा, जूनियर एनटीआर को झटका... जानें प्रभास, महेश और चरण की रैंक