Drishyam 3 Day 12 Collection: 500 CR क्लब में अजय देवगन की 'दृश्यम 3'! 12वें दिन खूब हुई धन वर्षा

Published : Oct 13, 2026, 07:59 PM ISTUpdated : Oct 13, 2026, 11:15 PM IST
Drishyam 3 Day 12 Collection

सार

Drishyam 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है, लेकिन अजय देवगन की फिल्म एक बड़े आंकड़े को पार कर लिया है। अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही वीकडेज की परीक्षा से गुजर रही है। पहले हफ्ते की शानदार कमाई और दूसरे वीकेंड पर उछाल के बाद फिल्म की रफ्तार अब कुछ धीमी हुई है। लेकिन मंगलवार को इसने एक बार ग्रोथ दर्ज की है। दुनियाभर के कलेक्शन में यह एक बड़े मुकाम के करीब पहुंच चुकी है। 12वें दिन भी सिनेमाघरों में फिल्म के हजारों शो चले। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में कमाई के मामले में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

दृश्यम 3 का 12वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने लगभग 8.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म देशभर में तकरीबन 14,832 शो में चल रही थी। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

दृश्यम 3 ने दूसरे वीकेंड में कितनी कमाई की?

फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपए का नेट और 294.60 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते के आठवें दिन इसने 14.50 करोड़ रुपए कमाए। नौवें दिन (दूसरे शनिवार) कमाई बढ़कर 26.50 करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि दसवें दिन (दूसरे रविवार) को 22.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। कुछ मिलाकर दूसरे वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन 63.25 करोड़ रुपए हुआ। इसके बाद 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 6 करोड़ रुपए रह गई और मंगलवार को 41.7 फीसदी ग्रोथ के साथ इसने 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की। यानी दूसरे हफ्ते के पहले पांच दिन में फिल्म ने 77.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

मंगलवार को ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने विदेशों से ग्रॉस 2.50 करोड़ रुपए रहा, जिसके चलते टोटल ओवरसीज कलेक्शन ग्रॉस 114 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस 387.80 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 501.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

दृश्यम 3 की स्टार कास्ट में कौन-कौन है?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं। तब्बू पूर्व आईजी मीरा देशमुख और रजत कपूर महेश देशमुख की भूमिका निभा रहे हैं। श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में हैं। वहीं, जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर और प्रकाश राज सरकारी वकील इंद्रजीत शेट्टी के रूप में नजर आते हैं। फिल्म में सलगांवकर परिवार और कानून के बीच पुरानी आंख-मिचौली को निर्णायक मोड़ दिया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर क्यों मचा बवाल, किसने किया एक्ट्रेस को ब्लैकलिस्ट
New OTT Releases: नवंबर के पहले हफ्ते एंटरटेनमेंट का धमाका, आ रहीं ये 20 से ज्यादा फ़िल्में-सीरीज