
मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म ;दृश्यम 3' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नजर आ रही है। निर्देशक जीतू जोसेफ की इस क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग दर्ज की। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘जॉर्जकुट्टी’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म के क्लाइमैक्स ने ‘दृश्यम 4’ की संभावना भी जगा दी है, जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक Drishyam 3 ने दूसरे दिन भारत में करीब ₹10.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई ₹26.70 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन ₹15.85 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। इस हिसाब से देखें तो दूसरे दिन की कमाई में 31.5 फीसदी की गिरावट आई। दीसरे दिन फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 52.47 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 ने पहले दिन की स्टार कास्ट की फीस से ज्यादा कमाई! जानिए सबसे महंगा-सस्ता एक्टर कौन?
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि शनिवार के कलेक्शन के साथ यह फिल्म इस क्लब में एंट्री ले ली। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की ग्रॉस कमाई 45 करोड़ रुपए हो गई है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस 39.94 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 75.94 करोड़ रुपए हो गया है।
Mohanlal की पिछली ब्लॉकबस्टर L2: Empuraan ने दो दिनों में भारत में ₹32 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, जिसे ‘दृश्यम 3’ अभी पार नहीं कर पाई है। लेकिन फिल्म ने मोहनलाल की दूसरी हालिया फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। मोहनलाल की इन 3 हालिया फिल्मों के दो फिन के कलेक्शन से आगे निकली दृश्यम 3...
दिलचस्प बात यह है कि मलयालम के अलावा ‘दृश्यम 3’ तेलुगु मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर भारत में दृश्यम 3 के मलयालम वर्जन ने ₹23.35 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं तेलुगु वर्जन ने ₹2.20 करोड़ रुपए कूटे। फिल्म के बाकी दो वर्जन कन्नड़ (30 लाख रुपए) और तमिल (85 लाख रुपए) अभी 1 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Movie Review: कैसी है मोहनलाल की 'दृश्यम 3'? जानिए कहानी से लेकर रेटिंग तक सब
Drishyam 3 में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ती दिखाई गई है। फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, आशा शरत और सिद्दीकी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के एंडिंग सीन की हो रही है, जहां ‘दृश्यम 4’ की ओर बड़ा संकेत दिया गया है। इतना ही नहीं, रिलीज से पहले मोहनलाल पांचवें पार्ट का भी हिंट दे चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।