Drishyam 3 Collection Day 3: 'दृश्यम 3' की धुरंधर कमाई, 3 दिन में कई मूवीज के कुल कलेक्शन को पछाड़ा

Published : Oct 04, 2026, 06:30 PM IST
Drishyam 3 Day 3 Collection

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर ने पहले ही वीकेंड में ऐसा दबदबा बनाया है कि हाल की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छूट गए। फिल्म ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत के बाद शनिवार को भी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि रविवार को कमाई ने फिर रफ्तार पकड़ ली। अब इसकी नजर 200 करोड़ क्लब पर है और ओपनिंग वीकेंड में भी यह बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

Drishyam 3 ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने रविवार को भारत में लगभग 53.41 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन रात 8 बजे तक कर लिया। फिल्म का प्रदर्शन देशभर के शोज में हुआ और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.97 फीसदी दर्ज की गई।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?

पहले रविवार को 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने भारत में 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करते हुए नेट 168.91 करोड़ रुपए कूट डाले हैं। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह 201.62 के आंकड़े पर पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 62 करोड़ रुपए और दूसरे दिन करीब 53.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया था।

वर्ल्डवाइड भी 230 करोड़ पार हुआ 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तीन दिन में ही 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दो दिन में दुनियाभर में 179.60 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। रविवार का ओवरसीज आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन अगर भारत में हुई नेट कमाई को ही इसमें शामिल कर दिया जाएगी तो कमाई 230 करोड़ के पार पहुंच जाती है।

Drishyam 3 ने किन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा?

दमदार ओपनिंग वीकेंड के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को ही इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ (107 करोड़) को पार कर लिया था। रविवार दोपहर तक फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साब’ (138 करोड़), इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ (150 करोड़) और अजय देवगन की अपनी फिल्म ‘शैतान’ (144 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' में कौन-कौन सितारे हैं?

फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में लौटे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत नजर आ रहे हैं। नई कास्ट में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज शामिल हैं। फिल्म को अभिषेक पाठक ने लिखा और निर्देशित किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3: किस शहर में चल रहे दृश्यम 3 के सबसे ज्यादा शो, ऑक्यूपेंसी में टॉप पर हैं ये 10 City
माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी, बादशाह वाले कमेंट पर बोलीं- 'औरत होने के नाते उन्हें समझना चाहिए..'