'दृश्यम 3' ने पहले दिन रचा इतिहास, 'जवान' को पछाड़ा, टॉप 5 हिंदी ओपनर्स में इस नंबर पर किया कब्ज़ा

Published : Oct 03, 2026, 07:00 AM IST
Drishyam 3 Day 1 Collection Box Office Record

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त माहौल बना दिया था। पहले दिन इस फिल्म ने इतना बड़ा आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर उठाया की यह अब तक की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों का दबाव अपने नाम कर लिया है। फ्रेंचाइजी की पोपुलैरिटी ने पहले से माहौल तैयार कर दिया था और रिलीज से पहले टिकट बिक्री ने साफ संकेत दे दिया था कि दर्शकों की दिलचस्पी इस बार अलग स्तर पर है। सुबह के शोज से शुरू हुई रफ्तार दिन बढ़ने के साथ मजबूत होती गई और रात तक इस फिल्म ने भारत में 66.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर डाला। इसके साथ ही यह भारत में नेट कलेक्शन के मामले में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने शाहरुख़ खान की 'पठान' को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा शाहरुख़ खान की 'जवान' का रिकॉर्ड

पहले दिन की कमाई के मामले में अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो अभी तक भारत में ओपनिंग के मामले में तीसरी सबसे ज़्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 65.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के आते ही यह फिल्म चौथे पायदान पर खिसक गई है। वहीं इस लिस्ट में शाहरुख़ खान की ही फिल्म 'पठान' पहले दिन 55.करोड़ रुपए की कमाई के साथ 5वें पायदान पर थी, जो अब टॉप 5 की लिस्ट से आउट होकर छठे पायदान पर पहुंच गई है।

वो दो फ़िल्में, जिनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'दृश्यम 3'

ओपनिंग के मामले में 'दृश्यम 3' दो हिंदी फिल्मों की कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाई है। पहले पायदान पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' है, जिसके हिंदी वर्जन का पहले दिन का कलेक्शन 99.10 करोड़ रुपए रहा था। वहीं दूसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' का हिंदी वर्जन है, जसने पहले दिन 70.30 करोड़ रुपए कमाए थे।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फ़िल्में

  1. धुरंधर 2 : द रिवेंज : 99.10 करोड़ रुपए
  2. पुष्पा 2 : द रूल : 70.30 करोड़ रुपए
  3. दृश्यम 3 : द कन्क्लूजन : 66.75
  4. जवान : 65.50 करोड़ रुपए
  5. टॉक्सिक : 55 करोड़ रुपए

नोट : सभी फिल्मों के सिर्फ हिंदी वर्जन के कलेक्शन को लिस्ट में शामिल किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बाली में नुसरत भरुचा का भयानक एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से लाया गया मुंबई, पढ़ें हेल्थ अपडेट
गोविंदा संग अफेयर पर भड़कीं कोमल रानी- ‘मुझे कोई दिलचस्पी नहीं’, दिव्या खोसला पर किया तीखा पलटवार