
मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। रिलीज के महज 58 घंटों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म को रिलीज के बाद मिक्स्ड रिव्यू मिले, लेकिन ‘जॉर्जकुट्टी’ का क्रेज दर्शकों के बीच साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि फिल्म भारत से ज्यादा विदेशों में कमाई कर रही है। अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘दृश्यम 3’ भी मोहनलाल की दूसरी बड़ी फिल्मों की तरह ₹200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं।
मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 'दृश्यम 3' ने रिलीज के सिर्फ 58 घंटों में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, “पिछले 13 सालों से इस सफर में हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। इस कहानी के लिए आपका प्यार, सपोर्ट और भरोसा हमें हर दिन विनम्र बनाता है। ‘दृश्यम 3’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।” फिल्म ने पहले दिन ही करीब ₹50 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।
Sacnilk.com के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने अब तक भारत में ₹40.60 करोड़ का नेट और ₹47.17 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं विदेशी बाजार में फिल्म का प्रदर्शन और भी दमदार रहा। रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में ₹25 करोड़ की कमाई की, जबकि भारत में इसी दिन करीब ₹13.70 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस ₹70 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड टोटल ₹117.17 करोड़ बताया जा रहा है।
Drishyam 3 अब मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने Patriot के ₹79.92 करोड़ और Marco के ₹102.55 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी फिल्म को L2: Empuraan का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है, जिसने तीन दिनों में ₹137.59 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
'दृश्यम 3' मोहनलाल की करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह उनकी 5वीं 100 करोड़ी फिल्म भी है। मोहनलाल की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में और उनकी कमाई इस प्रकार रही :-
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Drishyam 3 भी ₹200 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी? बता दें कि जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन और आशा शरत जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।