Drishyam 3 Collection Day 11: 500 करोड़ क्लब से इंच भर दूर 'दृश्यम 3'!11 दिन में कर ली इतनी कमाई

Published : Oct 12, 2026, 08:47 PM ISTUpdated : Oct 13, 2026, 11:02 AM IST
Drishyam-3-Day-11-Box-Office-Collection

सार

Drishyam: The Conclusion Box Office Day 11: दूसरे सोमवार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में गिरावट आई है। जानिए 11वें दिन का कलेक्शन और अब तक का कुल कारोबार।

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। विजय सालगांवकर की कहानी के इस तीसरे और आखिरी पार्ट ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिल्म के 11वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार कितनी देर तक बनाए रख पाती है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कारोबार कहां तक पहुंचता है।

'दृश्यम 3' की 11वें दिन की कमाई कितनी हुई?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने 11वें दिन लगभग 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अगर 10वें दिन की कमाई (22.50 करोड़ रुपए) तुलना करें तो इसमें लगभग 72.2 फीसदी की गिरावट आई है। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 10.29% रही। यह आंकड़ा देशभर में चले लगभग 113,605 शोज से आया है। 11वें दिन की फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर डालिए एक नज़र :-

शो टाइमिंगऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज5.77%
दोपहर के शोज8.92%
शाम के शोज11.08%
रात के शोज14.31
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी10.29%

'दृश्यम द कन्क्लूजन' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

11 दिन बाद 'दृश्यम 3' ने भारत में नेट 315.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपए हुआ। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में अब तक कुल 69.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अभी इसके तीन दिन बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई अकेले दूसरे हफ्ते में 90 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच सकती है।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' का डे वाइज कलेक्शन

दिनभारत में नेट कमाई 
पहला दिन (2 अक्टूबर, शुक्रवार)62 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (3 अक्टूबर, शनिवार)53.50 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (4अक्टूबर, रविवार)61 करोड़ रुपए
चौथा दिन (5 अक्टूबर, सोमवार)21 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (6 अक्टूबर, मंगलवार)19.50 करोड़ रुपए
छठा दिन (7 अक्टूबर, बुधवार)15.50 करोड़ रुपए
सातवां दिन (8 अक्टूबर, गुरुवार)13 करोड़ रुपए
पहला हफ्ता (2-8 अक्टूबर) टोटल245.50 करोड़ रुपए
आठवां दिन (9 अक्टूबर, शुक्रवार)14.50 करोड़ रुपए
नौवां दिन (10 अक्टूबर, शनिवार)26.50 करोड़ रुपए
दसवां दिन (11 अक्टूबर, रविवार)22.50 करोड़ रुपए
ग्यारहवां दिन (12 अक्टूबर, सोमवार)6.25 करोड़ रुपए
टोटल (2- 12 अक्टूबर) कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपए

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 111वें दिन विदेशों से लगभग 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ इसकी टोटल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 111.50 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें भारत की ग्रॉस कमाई (378.24 करोड़ रुपए) मिलाने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 10.26 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन और करना है, जो यह आसानी से दो दिन के अंदर कर सकती है।

'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट और कहानी क्या है?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है। इसमें अजय देवगन विजय सालगांवकर, तब्बू मीरा देशमुख और जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं। कहानी में विजय अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन नई जांच उसके पुराने राज खोलने का खतरा पैदा करती है। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत, सौरभ शुक्ला और नेहा जोशी भी हैं। इसकी कहानी आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मेकर्स, ‘लग जा गले’ की शूटिंग लोकेशन रहेगी सीक्रेट
'ऐसी बातों पर...', अन्नू कपूर ने कहा था 'दूधिया बदन', तमन्ना भाटिया ने पहली बार तोड़ी चुप्पी