अजय देवगन की टॉप 5 सबसे कमाऊ मूवीज में पहुंची ‘दृश्यम 3’, 4 दिन में ‘रेड 2’ को किया लिस्ट से बाहर

Published : Oct 06, 2026, 07:00 AM IST
Drishyam 3 first monday collection

सार

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने महज 4 दिनों में अजय देवगन की टॉप 5 सबसे कमाऊ मूवीज में जगह बना ली है। फिल्म ने ‘रेड 2’ को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार कर लिए हैं।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ग़दर मचाया कि महज 4 दिन में यह बतौर लीड एक्टर अजय देवगन के करियर की पांचवी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसने 2025 में रिलीज हुई 'रेड 2' को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसने लाइफटाइम नेट 173.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था । भारत में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 4 दिनों में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जानिए भारत में नेट कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...

5. 'दृश्यम द कन्क्लूजन'

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 4 दिन में भारत में नेट 197.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। चौथे दिन इस फिल्म ने इंडिया में 21 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने भारत में ग्रॉस 237 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 303 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं।

4. गोलमाल अगेन

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म ने भारत में नेट 205.69 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 262.88 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 308.62 करोड़ रुपए कमाए थे।

3.दृश्यम 2

18 नवम्बर 2022 को अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना , तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे कलाकार नज़र आए थे। फिल्म ने भारत में 239.6 करोड़ रुपए और ग्रॉस 282.81 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 342.31 करोड़ रुपए हुआ था।

2.सिंघम अगेन

1 नवम्बर 2024 को रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ जैकी श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म ने भारत में नेट 247.86 करोड़ रुपए और ग्रॉस 297.41 करोड़ रुपए कमाए थे। दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 372.41 करोड़ रुपए रहा था।

1.तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म ने भारत में नेट 279.59 करोड़ रुपए और ग्रॉस 325 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 361. करोड़ रुपए रहा था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Collection Day 4 : चौथे दिन बुरी तरह गिरी 'दृश्यम 3'! फिर भी पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
‘दृश्यम 3’ vs ‘धुरंधर 2’: कौन बनेगा 2026 का बड़ा बॉक्स ऑफिस किंग? अब तक किसने मारी बाजी