Box Office पर 10 साल का सूखा खत्म, 2026 की 8th सक्सेसफुल मूवी बनी ‘आवारापन 2’

Published : Aug 16, 2026, 08:13 PM IST
आवारापन-2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

सार

Awarapan 2 Box Office Record of 2026 : 'आवारापन 2' ने इमरान हाशमी के 10 साल के असफलता के दौर को खत्म कर दिया है। 12 फ्लॉप फिल्मों के बाद आई इस मूवी को उनकी बड़ी वापसी मानी जा रही है।

इमरान हाशमी के लिए ‘आवारापन 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी राहत बनकर सामने आई है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए इमरान हाशमी के 10 साल लंबे सक्सेस ड्राय स्पेल को खत्म कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने महज दो दिनों में ही अपनी लागत निकालने के बाद प्लस वर्डिक्ट हासिल कर लिया है।

10 साल बाद इमरान हाशमी की वापसी

एक वक्त था जब इमरान हाशमी को बॉलीवुड का हिट मशीन कहा जाता था। उनकी फिल्मों के गाने, रोमांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते थे। लेकिन पिछले कई सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं। इमरान की आखिरी क्लीन सक्सेस ‘हमारी अधूरी कहानी’ थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी। करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 37.57 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था और इसे सफल माना गया था। इसके बाद इमरान को लगातार बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा।

और पढ़ें - गोविंदा इस बॉलीवुड हसीना से करना चाहते थे शादी, सुनीता से सगाई भी तोड़ी, फिर क्यों नहीं बनी बात?

12 फिल्मों की लगातार नाकामी के बाद मिली सफलता

‘हमारी अधूरी कहानी’ के बाद इमरान हाशमी की ‘अजहर’, ‘राज़: रीबूट’, ‘बादशाहो’, ‘व्हाई चीट इंडिया’, ‘द बॉडी’, ‘मुंबई सागा’, ‘चेहरे’, ‘सेल्फी’, ‘टाइगर 3’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में ‘आवारापन 2’ ने आखिरकार इस लंबे सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया। फिल्म की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इमरान ने इसमें अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित को करीब 19 साल बाद दोबारा पर्दे पर उतारा है। ओरिजिनल ‘आवारापन’ 2007 में रिलीज हुई थी और समय के साथ यह फिल्म कल्ट फेवरेट बन गई।

सिर्फ दो दिन में फिल्म ने निकाल ली लागत

‘आवारापन 2’ का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 57.49 करोड़ रुपये नेट का इंडिया कलेक्शन कर लिया। यानी फिल्म अपनी लागत से करीब 12.49 करोड़ रुपये आगे निकल चुकी है। कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का आरओआई करीब 27.75 फीसदी पहुंच गया है और इसी आधार पर इसे बॉक्स ऑफिस पर प्लस वर्डिक्ट मिला है। यानी महज दो दिनों में ही इमरान हाशमी की फिल्म सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

2026 की 8वीं सफल बॉलीवुड फिल्म बनी

‘आवारापन 2’ की सफलता का असर सिर्फ इमरान हाशमी के करियर तक सीमित नहीं है। यह फिल्म 2026 में बॉलीवुड की 8वीं सफल फिल्म भी बन गई है। इससे पहले ‘बॉर्डर 2’, ‘द केरला स्टोरी 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बंगला’, ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। ‘आवारापन 2’ इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे नई फिल्म है।

और पढ़ें - सनी देओल क्यों नहीं करते विज्ञापन? हाई बजट पान मसाला ऐड के लिए साफ No

बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही रफ्तार

फिल्म ने दूसरे दिन भी जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा ‘आवारापन 2’ को मिला और इसकी कमाई में पहले दिन के मुकाबले करीब 45 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब तीसरे दिन भी फिल्म के मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। शुरुआती आंकड़ों और बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए ‘आवारापन 2’ के जल्द ही 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

इमरान के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी?

‘आवारापन 2’ की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इमरान हाशमी के फैंस आज भी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। फिल्म को शुरुआत में प्रमोशन और रिव्यू के स्तर पर बहुत ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला था, लेकिन नॉस्टैल्जिया फैक्टर और इमरान की फैन फॉलोइंग ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा खेल बदल दिया। अब सवाल यह है कि क्या ‘आवारापन 2’ आने वाले दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में अपनी जगह बना पाएगी? फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि 10 साल बाद इमरान हाशमी का बॉक्स ऑफिस वाला पुराना जादू लौटता हुआ नजर आ रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान को इमरान हाशमी ने पछाड़ा, ‘आवारापन 2’ ने ‘एक था टाइगर’ को BO पर चटाई धूल
‘3-4% हिंदुओं को बर्दाश्त करते हैं’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान पर भड़के जावेद अख्तर ने जमके सुनाई खरी-खोटी