2025 कई वजहों से अगले कुछ साल तक याद किया जाएगा और इनमें से एक है फिल्मों की री-रिलीज। कई फ़िल्में 2025 ने फिर से रिलीज की गईं और इनमें से कुछ की कमाई ने वाकई सबको हैरान कर दिया। डालिए 2025 की 3 सबसे कमाऊ री-रिलीज मूवीज पर एक नज़र...
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म पहली बार 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने भारत में 188.57 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 319.6 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जबकि अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपए था।
5 फ़रवरी 2016 को पहली बार हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन स्टारर यह फिल्म रिलीज की गई थी। राधिका राव और विनय सप्रू स्टारर इस फिल्म ने भारत में 9.1 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड लगभग 16.03 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ रुपए बताया जाता है।
33
1. बाहुबली : द एपिक
री-रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2025
कमाई : 51.72 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली की यह फिल्म पहले दो अलग-अलग पार्ट्स बाहुबली : द बिगिनिंग और बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन नाम से क्रमशः 10 जुलाई 2025 और 28 अप्रैल 2017 को रिलीज की गई थी। प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने मिलकर उस वक्त दुनियाभर में ग्रॉस 2438 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। जबकि दोनों फ़िल्में लगभग 430-500 करोड़ रुपए के बजट में बनी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।