
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था। वह एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर थे।
उनके निधन की सूचना देते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश के बिना अब जीवन कभी पहले जैसा नहीं होगा। ओम् शांति!”
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "इस भयानक खबर से नींद खुली है। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। सतीश कौशिक बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। वह बहुत दयालु और वास्तविक आदमी थे। मुझे इमरजेंसी में उनका निर्देशन करना अच्छा लगा था। उनकी कमी खलेगी। ओम शांति।”
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने व्यक्त किया शोक
सतीश कौशिक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट किया, "सतीश कौशिक के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत लोगों का दिल जीत लिया। उनकी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"
यह भी पढ़ें- होली पर रंगी-पुती नजर आई अमिताभ बच्चन की नातिन, फोटो देख एक शख्स ने पूछा पर्सनल सवाल
दो बार जीता था फिल्मफेयर पुरस्कार
सतीश कौशिक मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले वह थियेटर में एक्टिंग करते थे। एक्टर के रूप में सतीश कौशिक को फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रूप में, दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में और ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन में चानू अहमद के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।
यह भी पढ़ें- कंगना रनोट ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर खेली होली, फिल्म 'चंद्रमुखी' के सेट पर एक्ट्रेस ने जमकर की मस्ती
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।