
Actress Ranya Rao bail petition rejected: गोल्ड स्मगलिंग केस में अरेस्ट कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बीते दिनों कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। बेंगलुरु की 64वीं CCH सेशंस कोर्ट (64th CCH Sessions Court) ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने का फैसला लिया है। रन्या को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) से 14.2 किलोग्राम सोना (Gold) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कीमत करीब ₹12.56 करोड़ बताई जा रही है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (DRI) ने रन्या राव की जमानत का कड़ा विरोध किया। जांच एजेंसी ने दलील दी कि मामला बेहद गंभीर है और अभिनेत्री के खिलाफ मजबूत सबूत हैं। इसके अलावा, जांच अभी शुरुआती चरण में है और अगर रन्या को जमानत दी जाती है तो इससे साक्ष्यों से छेड़छाड़ होने की आशंका बढ़ सकती है।
कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए रन्या की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके चलते उन्हें अब न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में रहना होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।