
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ayesha Khan Emotional Post: Bigg Boss 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने और अपने एक्स बॉय फ्रेंड मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui ) का पर्दाफाश करने के बाद सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बड़ी साफगोई से अपने बारे में पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, "आज मैं खुद को बदसूरत महसूस कर रही हूं।" "कुछ दिनों में खुद से प्यार करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर हम खुद से प्यार नहीं करेंगे, तो और कौन करेगा?" उन्होंने फैन्स से खुद के साथ काइंड पेश आने की अपील की है।
रविवार की सुबह, आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मुझे नहीं पता कि इसे कैसे एक्सप्रेस करूं, लेकिन आज मैं खुद को बदसूरत महसूस कर रही हूं। मैं बस इसे लिखना चाहती थी और इससे बाहर निकालना चाहती थी। और जो भी किसी खास दिन ऐसा ही महसूस करता है, उम्मीद करती हूं कि खुद के साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आएंगे, जितनी नरमी से हम एक बच्चे के साथ पेश आते हैं। कुछ दिनों में खुद से प्यार करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर हम खुद से प्यार नहीं करेंगे तो और कौन करेगा?"
आयशा को आखिरी बार शो दिल को रफू करार लेई में देखा गया था, जिसमें करण वी ग्रोवर, चिराग खत्री, निर्मल ऋषि, कीर्ति चौधरी, कमल ददालिया, स्वाति तरार, तविश गुप्ता, लोकेश, एनाक्षी गांगुली, प्रीत कौर और रूपिंदर रूपी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। इस शो का निर्माण सरगुन मेहता और रवि दुबे की ड्रीमियाता ड्रामा द्वारा किया गया था।
दिल को रफू कर लेई में extramarital affairs पर बेस्ड स्टोरी दिखाई गई है, जहां एक मॉडर्न दुनिया में रहने वाली निक्की (आयशा) केवल लव मैरिज की इच्छा रखती है। अपनी इच्छा के विपरीत, फैमिली उसे ईशान (करण वी ग्रोवर) के साथ अरेंज मैरिज करने के लिए मजबूर करती है।
इसके बाद ईशान द्वारा पति के रूप में उसकी उम्मीदों पर खरा न उतरने के बाद, निक्की अक्षय (चिराग खत्री) के साथ एक्सट्रा मैरिटियल रिलेशन में पड़ जाती है, क्योंकि वह अपने एक्स अफेयर से परेशान रहता है। एक ऐसी लड़की जिससे वह बेइंतहा प्यार करता था, जिसकी टूटी हुई सगाई ने उसे इमोशनल रूप से आहत कर देती है। इसमें कई सारे ट्विस्ट उभरते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।