बॉलीवुड एक्ट्रेस से की एक फाइनेंसर ने छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published : Apr 14, 2023, 11:44 AM ISTUpdated : Apr 14, 2023, 12:16 PM IST
bollywood actress molested mumbai police registers case against accused

सार

एक रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है। उसने मुंबई में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक बॉलीवुड एक्ट्रेस (पहचान उजागर नहीं) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके बाद मुंबई पुलिस ने जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस द्वारा की गई शिकायत के हिसाब से आरोपी ने एक वीडियो के लिए पैसे देने के बहाने एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी दे डाली। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू हो गई है।

एक्ट्रेसेस के साथ कई बार हो चुकती है छेड़छाड़

आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ कई छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ में तो एक्ट्रेसेस और आरोपियों के नाम सामने आए और कुछ में शिकायतकर्ता का नाम पुलिस द्वारा सीक्रेट रखा गया। आपको बता दें कि 2018 में मीटू का मामला जबरदस्त उठा था। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। तनुश्री के खुलकर सामने आने के बाद अन्य एक्ट्रेसेस ने भी हिम्मत दिखाई थी और खुद के साथ हुई छेड़छाड़ को उजागर किया था। कुछ ने तो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आपबीती सुनाई थी।

बॉलीवुड में मीटू अभियान

तनुश्री दत्ता ने सामने आकर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि नाना ने गाने के स्टेप्स सिखाने के बहाने टच करने की कोशश की थी। तनुश्री ने नाना के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। हालांकि, पुलिस को जांच में नाना के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई थी।

फ्लोरा सैनी ने सुनाई थी आपबीती

कुछ महीने पहले फ्लोरा सैनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की करतूतों को उजागर किया था। फ्लोरा ने बताया था कि जब वह 20 साल की थी तो प्रोड्यूसर गुरंग दोशी के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान गुरंग ने उनके साथ कई बार मारपीट की। उन्होंने यह भी बताया था कि ब्वॉयफ्रेंड ने उनके प्राइवेट पार्ट पर घूसा मारा था। लंबे समय तक पार्टनर की प्रताड़ना सहने के बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और अपनी रियल लाइफ में लौट आई। बता दें कि संस्कारी बापू के नाम से फेसम आलोक नाथ पर भी एक राइटर रेप का आरोप लगा चुकी है।

 

ये भी पढ़ें...

अनुपम खेर ने इसलिए मनाया जिगरी दोस्त सतीश कौशिक का बर्थडे, PHOTOS

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 1st वेडिंग एनिवर्सरी, Unseen Marriage Photos

22 साल की पलक तिवारी ने दिखाया SEXY लुक, न्यू फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, PHOTOS

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?