रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 700 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह बॉलीवुड की पहली 700 करोड़ी फिल्म है। लेकिन अगर इंडियन फिल्मों की बात करें तो यह अभी भी 4 फिल्मों से पीछे है। ये हैं 700 करोड़ क्लब में शामिल इंडियन फ़िल्में.…
भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 705 करोड़ रुपए+ (कमाई जारी है)
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस हिंदी स्पाय एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 23 दिन से लगातार धुआंधार कमाई कर रही है।
25 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस तेलुगु एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा का निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं और अजय देवगन और आलिया भट्ट को भी अहम् भूमिका में देखा गया है।
35
3. KGF Chapter 2
भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 859.7 करोड़ रुपए
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ पीरियड एक्शन फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में यश लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज और राव रमेश जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं।
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह तेलुगु एपिक एक्शन फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबती की मुख्य भूमिका है, जबकि उनके साथ अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, नसर और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
55
1. पुष्पा 2 : द रूल
भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 1234.1 करोड़ रुपए
यह तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी।
‘धुरंधर ’की कमाई की रफ़्तार को देखते हुए अंदाजा लगा रहा है कि यह भारत में 1000 करोड़ तक के आंकड़े को पार कर सकती है। लेकिन ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ पाना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इसके लिए अभी इस फिल्म को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई और करनी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ का कलेक्शन कहां जाकर रुकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।