2025 की 5 सबसे बड़ी पैन इंडिया फ़िल्में, जानिए कौन-सी कब होगी रिलीज?

Published : Feb 22, 2025, 06:11 PM IST

2025 में प्रभास, यश, विजय देवरकोंडा और ऋषभ शेट्टी जैसे स्टार्स की पैन इंडिया फ़िल्में रिलीज़ होंगी। जानिए इन फिल्मों की रिलीज़ डेट और कहानी की एक झलक।

PREV
16

2025 फिल्मों के लिहाज से इतिहास रचने जा रहा है। यह वो साल है, जब कई पैन इंडिया फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी और ऑडियंस को रोमांच का नया अनुभव देंगी। जानिए 2025 की 5 सबसे बड़ी पैन इंडिया मूवीज और उनकी रिलीज डेट के बारे में…

26

1.The Raja Saab

रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2025

प्रभास स्टारर इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। यह पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें राजनीति, सत्ता और धोखे की कहानी देखने को मिलेगी।

36

2.Toxic

रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2025

यह कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें KGF फेम यश लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रहेंगे।

46

3. Kingdom (साम्राज्य)

रिलीज डेट : 30 मई 2025

गौतम तिन्नामुरी इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म के डायरेक्टर हैं, जिसमें विजय देवरकोंडा, भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव अहम् रोल में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि एक काल्पनिक साम्राज्य की कहानी पर आधारित यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें भव्य सेट और शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

56

4. Kantara Chapter 1

रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2025

2022 में ऋषभ शेट्टी स्टारर और उन्हीं के निर्देशन वाली कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' पैन इंडिया रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर रही। अब इस फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' के नाम से आ रहा है। एक बार फिर इस फिल्म में पौराणिक और लोककथाओं का एक्शन के साथ मिश्रण देखने को मिलेगा। 'कांतारा' ने अपना जो फैन बेस बनाया है, उसे इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार है।

66

5. Dil Madrasi

रिलीज डेट : 2025 (तारीख का ऐलान होना बाकी)

यह तमिल फिल्म है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।ए. आर. मुरुगडॉस फिल्म के डायरेक्टर हैं और इसमें शिवकार्तिकेयन, बीजू मेनन, विद्युत जामवाल और रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories