
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज रविवार को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में स्पॉट हुईं। उनके साथ एलन मस्क की मां मेय मस्क भी थीं। ईस्टर सन्डे के मौके पर जैकलीन और मेय की सिद्धि विनायक विजिट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकलीन ने गोल्डन सूट पहना हुआ था और अपने सिर को दुपट्टे से ढंक रखा था। वहीं मेय मस्क इस दौरान येलो कलर के सूट में दिखाई दीं। सिद्धि विनायक मंदिर में दोनों को गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते और उनका और वहां के पुजारी का आशीर्वाद लेते देखा गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन हुआ है।
जैकलीन फर्नांडीज ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं और हर साल उनका ईस्टर चर्च में मनता था। लेकिन इस साल उन्होंने वह परम्परा तोड़ी और वे सिद्धि विनायक पहुंचीं। एक बातचीत के दौरान जैकलीन ने अपनी इस विजिट का अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, "प्यारी दोस्त मेय मस्क के साथ मंदिर जाकर आशीर्वाद लेने का अनुभव शानदार रहा, जो भारत में अपनी किताब लॉन्च करने के लिए भारत आई हैं। मेय की किताब एक महिला के लचीलेपन की सिंबल है। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। खासकर यह कि उम्र सिर्फ एक नंबर होता है और इससे मेरे सपने और लक्ष्य परिभाषित नहीं होना चाहिए।"
जैसा कि जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बयान में बताया कि एलन मस्क की मां मेय मस्क भारत अपनी किताब को लॉन्च करने आई हैं। उनकी किताब का टाइटल है 'अ वुमन मेक्स अ प्लान'। भारत में मेय मस्क इस किताब का हिंदी एडिशन लॉन्च करने आई हैं। हाल ही में मेय मस्क ने मुंबई में अपना 77वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर एक प्राइवेट पार्टी भी होस्ट की थी, जिसमें तकरीबन 40-50 लोगशामिल हुए थे।
जैकलीन फर्नांडीज ने इसी महीने की 6 तारीख को अपनी मां किम फर्नांडीज को खो दिया था। वे तकरीबन 13 दिन ICU में भर्ती रही थीं। उन्हें 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 6 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। किम फर्नांडीज बहरीन के मनामा में रहती थीं। 2022 में भी उन्हें इसी तरह की हेल्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वे बहरीन के अस्पताल में भर्ती भी रही थीं। खैर, बात जैकलीन की करें तो वे अपनी मां के निधन के बाद यह (सिद्धि विनायक विजिट) पहला मौक़ा था, जब वे पब्लिकली सामने आई हैं।
जैकलीन फर्नांडीज मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं। 39 साल की एक्ट्रेस का जन्म 11 अगस्त 1965 को मनामा, बहरीन में हुआ था। वे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बीते 16 साल से काम कर रही हैं। 2009 में वे मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आई थीं। इसी दौरान उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया। हालांकि, उन्हें पहचान 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' के आइटम नंबर 'धन्नो' से मिली थी। 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'हाउसफुल 3', 'जुड़वां 2', 'साहो', 'राम सेतु' और पिछली बार 'फ़तेह' जैसी फिल्मों में नज़र आईं जैकलीन फर्नांडीज की आने वाली मूवीज में 'वेलकम टू दि जंगल' और 'हाउसफुल 5' शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।