करीना कपूर से टाइगर श्रॉफ सहित इन 7 CELEBS को पसंद नहीं होली, इसलिए दूर भागते हैं रंग-गुलाल से

Published : Mar 06, 2023, 07:01 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. होली आने में अब कुछ ही दिन बचे है। रंगों के इस त्योहार को लोग शिद्दत के साथ मनाते है लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी जो होली खेलना पसंद नहीं करते है। होली ना खेलने के इन सभी के अपने-अपने कारण हैं। पढ़ें नीचे... 

PREV
17

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर की। आपको बता दें कि करीना के दादा राज कपूर की होली पार्टी को आज भी याद किया जाता है। उस दौर में राज कपूर अपने स्टूडियो में बॉलीवुड के दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते थे। लेकिन करीना को होली खेलना पसंद नहीं। कहा जाता है दादा के निधन के बाद से उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया।

27

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक रणवीर सिंह ही ऐसे शख्स है, जो रंग-बिरंगे कपड़ों में आए दिन नजर आते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर को होली के रंग पसंद नहीं। होली वह इसलिए नहीं खेलते क्योंकि उन्हें सफाई पसंद है। 

37

टाइगर श्रॉफ को होली खेलना पसंद नहीं। दरअसल, उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें होली पर पानी बर्बाद करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और इसी कारण वह केमिकल रंगों से दूर रहते हैं। 

47

वैसे तो कृति सेनन का पसंदीदा त्योहार में से एक होली, लेकिन उन्हें स्किन की काफी चिंता रहती है और इसी वजह से वह रंगो के इस फेस्टिवल से दूर रहना पसंद करती हैं।  

57

जॉन अब्राहम को भी होली खेलना पसंद नहीं है। उन्होंने एक बार बताया था कि होली के केमिकल रंगों की वजह से धरती को नुकसा होता है। इतना ही नहीं वह मानते है इस त्योहार पर लोग दूसरों का गलत फायदा उठाते हैं।

67

बॉलीवुड में कपूर खानदान की होली हमेशा से ही फेमस रही है लेकिन इसी परिवार के ताल्लुक रखने वाले रणबीर कपूर को होली खेलना पसंद नहीं है। इतना ही कहा जाता है कि फिल्म में अगर कोई होली का सीन हो तो उसे करने में उन्हें काफी दिक्कत आती है। 

77

तापसी पन्नू खुद को रंगों के इस त्योहार से दूर रखती है। कहा जाता है इस दिन भी तापसी अपने काम में बिजी रहती है। खबरों की मानें तो उनके घरवाले भी होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। 

ये भी पढ़ें..
ऐसी दिखने लगी 57 साल के आमिर खान की पहली पत्नी, रीना दत्ता की हालत देख नहीं हो रहा यकीन, 6 PHOTOS

इन्हें देखते ही घबराए अर्जुन कपूर छुपाने लगे मुंह, GF मलाइका अरोड़ा के चेहरे का भी उड़ा रंग, 6 PHOTOS

इस फिल्म में शाहरुख खान-रानी मुखर्जी के SEX सीन पर मचा था बवाल, आपस में भिड़े थे 2 फिल्ममेकर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories