फिर से मां बनने वाली हैं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते तस्वीरें वायरल

Published : Apr 02, 2023, 06:51 PM ISTUpdated : Apr 02, 2023, 07:06 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता एक बार फिर मां बनने वाली हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दूसरे दिन की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें श्लोका को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

PREV
16

NMACC लॉन्च के दूसरे दिन के अपने अपीयरेंस के दौरान श्लोका मेहता ने स्टाइलिश एम्ब्रोइडरी किया हुआ टॉप पहना था, जिसमें हॉल्टर नेकलाइन थी। उन्होंने इसके साथ एम्ब्रोइडरी किया हुआ लहंगा भी पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

26

श्लोका मेहता की तस्वीरें सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी. सैनी ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में उनकी प्रेग्नेंसी का एलान भी किया है।

36

पुनीत ने लिखा है, “रेडियंट और ब्यूटीफुल। आज के NMACC इंडिया के कार्यक्रम के लिए मां बनने वाली सबसे खूबसूरत श्लोका।”

46

पुनीत की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर लोग श्लोका और अंबानी परिवार को बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह जानने में उत्सुकता दिखा रहे हैं कि वे कितने महीने की प्रेग्नेंट हैं।

56

श्लोका मेहता बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी और मुकेश और नीता के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं। उनकी शादी 2019 में हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories